कुछ दिन पहले ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' का गाना 'एक दो तीन' रिलीज हुआ था। यह माधुरी दीक्षित के पॉपुलर गाने का रीमेक है।
'एक दो तीन' के नए वर्जन पर माधुरी दीक्षित का ऐसा रिएक्शन, जैकलीन ने कभी सोचा भी नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को यह नया वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया। यूजर्स ने जैकलीन को ट्रोल करते हुए कहा कि पूरे गाने का सत्यनाश कर दिया। वहीं फिल्म 'तेजाब' के डायरेक्टर एन चंद्रा और कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस आइटम नंबर को घटिया बताया है।
इतना ही नहीं सरोज खान और एन चंद्रा इस गाने पर केस करने जा रहे हैं। एन चंद्रा ने कहा, 'मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई कि मेरी फिल्म तेजाब के हिट गाने 'एक दो तीन..' का नया वर्जन बन रहा है। सरोज खान ने मुझे इस रीमेक की जानकारी दी।'
उन्होंने कहा 'सरोज खान मेरे पास आईं और पूछा, 'क्या आपने देखा उन्होंने हमारे 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया है?' डीएनए की खबर के मुताबिक, जैकलीन माधुरी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही हैं। जैकलीन जानना चाहती हैं कि माधुरी को यह गाना कैसा लगा।
Loved d song, Jackie has done full justice 2 d legendary moves of Saroj khan difficult to match Madhuri. Nice 2 see Varun n Jackie to our songs makes us proud n keeps d songs alive n fans listening, dancing n having a blast. Makes me proud . Enjoy Karo !https://t.co/qQ6nfnSAD1
लेकिन माधुरी जैकलीन के मैसेज को अवॉयड कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि माधुरी को भी 'एक दो तीन' का नया वर्जन पसंद नहीं आया। इसलिए वो इस बारे में बोलने से बच रही हैं। बता दें कि इससे पहले माधुरी का गाना तमा-तमा भी रिक्रिएट किया गया था।