{"_id":"5d232e788ebc3e6d15259a6b","slug":"madhuri-dixit-remember-film-dil-to-pagal-hai-with-shared-her-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास तस्वीर से साथ 22 साल पुरानी यादों को माधुरी दीक्षित ने किया याद, कहा- 'दिल तो पागल है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास तस्वीर से साथ 22 साल पुरानी यादों को माधुरी दीक्षित ने किया याद, कहा- 'दिल तो पागल है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह जज की भूमिका में हैं। 'डांस दीवाने 2' में माधुरी दीक्षित के साथ शशांक खैतान और तुषार कालिया भी जज हैं। शो शुरू होते ही माधुरी दीक्षित काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए बेहद खास तस्वीर शेयर की है।
2 of 5
Dil To Pagal Hai
- फोटो : amar ujala
जी हां, माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने अपनी 22 साल पुरानी फिल्म 'दिल तो पागल है' को याद किया है। तस्वीर में वह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उनकी ये ड्रेस 'दिल तो पागल है' में उनकी ड्रेस मिलती-जुलती है।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में दिल तो पागल है भी लिखा है। माधुरी के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। पिछले दिनों 'डांस दीवाने 2' का एक वीडियो सामने आया था जिसमें माधुरी एक कंटेस्टेंट के साथ बेली डांस करती नजर आ रही थीं।
Madhuri Dixit, Tushar Kalia, Shashank Khaitan
- फोटो : social media
शो का ऑडिशन देने के लिए शाएना नाम की बेली डांसर आई थीं। जिसका डांस देख माधुरी दीक्षित ने भी बेली डांस सीखने की ख्वाहिश रखी थी। शाएना ने माधुरी को बेली डांस सिखाया। उनके बैली डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल भी हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित बीते दिनों मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। माधुरी दीक्षित की ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। इससे पहले वह एक और मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल में दिखाई दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।