{"_id":"59192fb24f1c1b780d850cb7","slug":"madhuri-dixit-s-sister-rupa-dixit-and-bharati-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए माधुरी दीक्षित की बहनों से, अभी तक लाइमलाइट से हैं दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए माधुरी दीक्षित की बहनों से, अभी तक लाइमलाइट से हैं दूर
Mon, 15 May 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Mon, 15 May 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपनी बहन के साथ माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों माधुरी दीक्षित भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हों लेकिन एक समय पर वो बॉलीवुड क्वीन कही जाती थीं। उनकी अदाकारी और खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में थे। माधुरी के नाम से ही फिल्में चल जाया करती थीं। शुरुआती दौर में उनकी स्माइल की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिलती थीं। डायरेक्टर कहते थे कि तुम्हारे दांत बाहर हैं। लेकिन माधुरी ने बॉलीवुड में काम करने की ठान ली थी।
2 of 5
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans
- फोटो : facebook
फिर एक समय ऐसा भी आया जब बड़े-बड़े निर्देशक माधुरी की उसी मुस्कान के कायल हो गए थे। माधुरी 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। अब वो एक्ट्रेस के साथ एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। फिलहाल उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली है और उनके दो बेटे भी हैं।
3 of 5
अपने परिवार के साथ माधुरी दीक्षित
आपको शायद ना पता हो लेकिन माधुरी की दो बहनें रूपा दीक्षित, भारती दीक्षित और एक भाई अजीत दीक्षित भी है। जी हां, माधुरी का स्टारडम इतना ज्यादा था कि कभी उनकी फैमिली पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेहलता दीक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans
- फोटो : facebook
माधुरी को बनाने में उनकी अदाकारी के अलावा उनके परिवार का भी हाथ है। सिल्वर स्क्रीन पर भले ही माधुरी छाई रहती हों लेकिन पर्दे के पीछे माधुरी की बहनें उनका सपोर्ट सिस्टम थीं। माधुरी की बहनें भी ट्रेंड कथक डांसर हैं लेकिन माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के चलते उन्होंने कभी बॉलीवुड में ट्राई नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी की बहनें रूपा और भारती अब सेटल हो चुकी हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन माधुरी के साथ उनकी बहनों की ये तस्वीरें तीनों की बॉन्डिंग को साफ बयां कर रही हैं। फिलहाल माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ यूएस में हैं। वहां माधुरी की डांस क्लासेज भी चलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।