सब्सक्राइब करें

Photos: माधुरी दीक्षित का बेटा है इतना हैंडसम, बॉलीवुड में आया तो कर देगा सबकी छुट्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit son raayan and arin grown hansome youngsters
Madhuri Dixit - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर इन स्टारकिड के फैंस की संख्या लाखों में होती है। आज के समय में जहां करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर (Taimur) ने लोकप्रियता के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है वहीं कुछ स्टार के बच्चे हैं जो कैमरे से दूर ही रहते हैं और पेपरराजी से भी बचते रहते हैं।

madhuri dixit son raayan and arin grown hansome youngsters
Madhuri Dixit's Son - फोटो : instagram

जी हां, ऐसे ही स्टारकिड्स हैं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और श्रीराम नेने (Sriram Nene) के दोनों बच्चे- रयान (Raayan) और अरिन (Arin)। रयान की उम्र जहां 16 साल है तो वहीं अरिन अभी 13 साल के ही हैं। माधुरी दीक्षित पूरे परिवार के साथ एक इवेंट से लौट रही थीं। उनके साथ पति और दोनों बच्चे भी साथ थे। वैसे माधुरी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

madhuri dixit son raayan and arin grown hansome youngsters
Madhuri Dixit - फोटो : instagram

अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी दीक्षित शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। साल 2011 में वो अपने पूरे परिवार के साथ वापस भारत लौंटी। फिलहाल माधुरी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। टीवी रियलिटी शो के अलावा माधुरी जल्द ही फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Last night ❤ #madhuridixit #madhuridixitnene with #family #husband #kiddos #bollywoodnews #bollywoodupdates #bollywoodfamily

A post shared by Madhurista Indonesia 🇮🇩 (@officialmadhuridixitnenefcid) on

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit son raayan and arin grown hansome youngsters
ajay devgn

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आएंगी। पिछले दिनों अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'आज से फिर शुरू होगा टोटल धमाल।' इसके साथ ही अजय ने फिल्म के ट्रेलर लांच की तारीख का भी खुलासा किया। फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा।
 

विज्ञापन
madhuri dixit son raayan and arin grown hansome youngsters
Total Dhamaal - फोटो : firstpost

टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म को सोलो रिलीज मिली है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी,  संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और पीतोबाश नजर आएंगे । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed