फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण पर माधुरी का बड़ा बयान, बोलीं फेमस लोगों का पता चल जाता है लेकिन अनजान चेहरों का क्या ?

Wed, 12 Jun 2019 05:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 12 Jun 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit speak on sexual harassment said we need to safe environment for women
madhuri dixit - फोटो : file photo
पिछले साल भारत में #MeToo अभियान ने काफी लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस खास अभियान के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद कई मशहूर हस्तियों का असली चेहरा सामने आया। #MeToo में कई ऐसे बड़े नाम सामने आए, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। इस अभियान को लेकर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। 
Madhuri Dixit speak on sexual harassment said we need to safe environment for women
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
अब बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में माधुरी दीक्षित एक मीडिया इवेंट में पहुंची। यहां उनसे महिलाओं के यौन शोषण के बारे में कई सवाल किए गए। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सोसाइटी की बात की। 
Madhuri Dixit speak on sexual harassment said we need to safe environment for women
माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर एक इंडस्ट्री में हमें महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की जरूरत है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें रोजाना बस-ट्रेन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। मशहूर चेहरों का आसानी से पता चल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit speak on sexual harassment said we need to safe environment for women
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
माधुरी आगे कहती हैं कि, 'अगर आरोपी फेमस चेहरा होता हैं तो उसके बारे में सब जान जाते हैं, लेकिन उनका क्या जो चेहरे जाने पहचाने नहीं है और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं ? हमें महिलाओं को अच्छा माहौल देने के अलावा लोगों को शिक्षित करने की भी जरूरत है ताकि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा निडर होकर लड़ाई करें। '
विज्ञापन
Madhuri Dixit speak on sexual harassment said we need to safe environment for women
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
आपको बता दें कि #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता सहित कई एक्ट्रेस ने फिल्म इडस्ट्री में काम कर रहे अपने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस लिस्ट में नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर सहित और भी कई बड़े नाम शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed