फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP में लव जिहाद रोकने पर बनेगा कानून, एक्टर जीशान अयूब बोले- 'अब प्यार करने से पहले धर्म देखना पड़ेगा'

Wed, 18 Nov 2020 08:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Nov 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh government would soon bring love jihad law Here Are zeeshan ayyub reaction
zeeshan ayyub - फोटो : फाइल फोटो

मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर कानून लाने वाली है। मध्यप्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए सरकार कानून लाएगी। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा और इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान होगा। अब इस मामले में स्वरा भास्कर, जीशान अयूब समेत कई स्टार्स ने अपनी राय दी है।

Madhya Pradesh government would soon bring love jihad law Here Are zeeshan ayyub reaction
zeeshan ayyub - फोटो : फाइल फोटो
जीशान ने ट्वीट करते हुए लिखा है-  'प्यार करने पर जेल जाना पड़ेगा!!! या प्यार करने से पहले धर्म देखना पड़ेगा!!! घबराइए मत, नफरत करने पर कोई नहीं टोकेगा, बल्कि तालियां बजाईं और बजवाईं जाएंगी!! लव जिहाद जैसे झूठ पर कानून बनाया जा रहा है! वाह साहेब वाह!!!' 





जीशान का ट्वीट
Madhya Pradesh government would soon bring love jihad law Here Are zeeshan ayyub reaction
zeeshan ayyub - फोटो : फाइल फोटो

जीशान अयूब सामाजिक सरोकार के मसलों पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। जीशान के इस ट्वीट पर कुछ लोगों का समर्थन भी मिल रहा है तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्यार करना गुनाह नहीं है पर प्यार किसी और नाम से करो और शादी के बाद असलियत सामने आए फिर उस लड़की को अपने धर्म में परिवर्तित कराओ और ना माने तो मार डालो वो गुनाह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh government would soon bring love jihad law Here Are zeeshan ayyub reaction
स्वरा भास्कर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं इस कानून की चर्चा होते ही सबसे पहले स्वरा भास्कर ट्रेंड हो रही हैं। स्वरा ने ट्विटर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा है-'एक बार फिर से भक्तगण मेरा नाम रोशन करते हुए...'
 
विज्ञापन
Madhya Pradesh government would soon bring love jihad law Here Are zeeshan ayyub reaction
zeeshan ayyub - फोटो : फाइल फोटो

वर्क फ्रंट की बात करें तो जीशान अयूब इन दिनों छलांग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। जीशान फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आए हैं। वहीं स्वरा भास्कर की बीते दिनों दो वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed