शुक्रवार को महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व है। पुराणों में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri 2020) का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार महा शिवरात्रि की रात को ही भोलेनाथ और माता शक्ति का विवाह हुआ था। इस खास दिन शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी भगवान शिव पर कई सीरियल बनाए गए। कई सीरियल ऐसे थे जिनमें न सिर्फ शिव की महिमा दिखाई गई बल्कि इसने टीआरपी में भी अपनी खास जगह बनाई। शिवरात्रि के मौके पर बात करते हैं इन धारावाहिकों की।
सुपरहिट हुए हैं शिव पर बने ये टीवी शोज, इस एक एक्टर को तो लोग मानने लगे थे भोलेनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था।
शिव महिमा
समर जय सिंह के बाद टीवी पर शिव बने अरुण गोविल। जीहां दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरुण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। रामायण की तरह ही ये शो भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
देवों के देव
लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुके शो ‘देवों के देव- महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था। ये शो ना सिर्फ मोहित के करियर का बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था।