बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान नेटफ्लिक्स फिल्म 'महाराज' से अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने जुनैद और जयदीप अहलावत के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किए थे, हालांकि, 'महाराज' का टीजर या ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। अब यह फिल्म रिलीज से पहले ही एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई है, लेकिन गलत कारणों से। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Maharaj Controversy: विवादों में फंसी आमिर खान के बेटे की पहली फिल्म, 'महाराज' पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, फिल्म पर यह आरोप लगाए गए थे कि इसमें साधुओं को गलत तरह से दिखाया गया है। बजरंग दल ने भी फिल्म की रिलीज रोकने की धमकी दी थी। अब इन सब के बीच सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूजर्स को ऐसा लगता है कि इसमें धार्मिक नेताओं और साधुओं को नकारात्मक रूप में दिखाया जा सकता है।
📌The poster for Maharaj shows a tilak-sporting, tuft-bearing man on one side, while there is a sharply dressed young man (Amir Khan’s son Junaid
📌Anti-Hindu web-series and movies have been shown on Netflix in the past as well.#BoycottNetflix
Ban Maharaj Film pic.twitter.com/CHC5QwtSld
हाल ही में, #BoycottNetflix एक्स पर ट्रेंड करने लगा और हिंदू कार्यकर्ताओं ने महाराज में धार्मिक नेताओं को गलत रोशनी में दिखाए जाने के बारे में आपत्ति उठाई है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अगर यह फिल्म साधुओं और संतों को बदमाश और लंपट दिखाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करती है और इस तरह कानून व्यवस्था को बाधित करती है तो जुनैद खान, यशराज फिल्म्स और #नेटफ्लिक्स सभी जिम्मेदार होंगे। #BoycottNetflix बैन महाराज फिल्म।"
#BoycottNetflix Ban Maharaj Film
सनातन धर्म का अपमान नही सहेगा अब हिंदुस्तान।#BoycottNetflix pic.twitter.com/WZnJPtlOSo
😡 Khan came to insult #Hindu religion...
🚫 Immediate ban on #Maharaj film which defames Hindu saint and community! @HinduJagrutiOrg demanded! pic.twitter.com/bLq35PmKFk
दूसरे यूजर ने फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा, "एक पिता (आमिर खान) फिल्म 'पीके' रिलीज करके भगवान शिव का मजाक उड़ाते हैं और उनका बेटा फिल्म 'महाराज' रिलीज करके हिंदू धर्म, सांस्कृतिक परंपरा को बदनाम करता है! इस फिल्म का बहिष्कार होना चाहिए..।"
O Hindu wake up...
A father (Aamir Khan) makes fun of Lord Shiva by releasing the movie 'PK' & his son defames the Hindu religion, cultural tradition by releasing the movie 'Maharaj'!
This movie must be boycotted..#BoycottNetflix
Ban Maharaj Film@desi_thug1 @beingarun28 pic.twitter.com/YevxhWfsg8
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में बजरंग दल के एक प्रवक्ता ने मांग की थी कि निर्माताओं द्वारा ओटीटी पर रिलीज किए जाने से पहले फिल्म को एक निजी स्क्रीनिंग में समूह के सदस्यों को दिखाया जाए। प्रवक्ता ने यह भी धमकी दी कि अगर निर्माता उनकी मांगों पर सहमत नहीं हुए तो वे फिल्म की रिलीज रोक देंगे और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे।
Vaibhav Raj Gupta Interview: एक बेटा एक्टर है, दूसरा डायरेक्टर है, घर वाले परेशान हैं कि दोनों फ्रीलांसर हैं..