फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharaj: आमिर के बेटे के नाते जुनैद खान को मिली करसनदास मुलजी की भूमिका? निर्देशक ने दी अफवाहों पर प्रतिक्रिया

Wed, 03 Jul 2024 06:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Maharaj Junaid Khan got Karsandas Mulji role because he is Aamir son director SIDDHARTH P MALHOTRA responded
जुनैद खान-सिद्धार्थ पी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना कपूर खान के साथ 'वी आर फैमिली' और रानी मुखर्जी के साथ 'हिचकी' जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने नवीनतम फिल्म 'महाराज' के साथ वापसी की है। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपना अभिनय डेब्यू किया है। फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामना करना पड़ा। हालांकि, न्यायपालिका प्रणाली ने फिल्म देखने के बाद इसके रिलीज की अनुमति दे दी। फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी और दर्शकों का दिल जीतने में सफल नजर आई। वहीं, अब इसके निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए हैं। साथ ही मुख्य भूमिका के लिए न्यूकमर जुनैद खान को कास्ट किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Maharaj Junaid Khan got Karsandas Mulji role because he is Aamir son director SIDDHARTH P MALHOTRA responded
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा से पूछा गया कि क्या उन्होंने करसनदास मुलजी के किरदार के लिए जुनैद खान को सिर्फ इसलिए चुना कि वह आमिर खान के बेटे हैं। इस पर निर्देशक ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं इस किरदार के लिए किसी बड़े स्टार को भी अप्रोच कर सकता था और वह हां भी कर देते। लेकिन, मैंने जुनैद को इसलिए चुना कि अगर आप करसनदास और जुनैद को देखें तो दोनों दिखने में काफी एक से लगते हैं। साथ ही मैं किसी स्टार को लेता तो किरदार थोड़ा बनावटी लगता इसलिए मैंने जुनैद खान को चुना। वह एक साधारण पत्रकार की भूमिका में काफी जंचते हैं।'

Maharaj Junaid Khan got Karsandas Mulji role because he is Aamir son director SIDDHARTH P MALHOTRA responded
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने आगे जोड़ा, 'इसमें आमिर खान का कोई रोल नहीं है। मैंने जुनैद को इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। वह उस फिल्म के लिए तो नहीं चुने गए थे लेकिन जब मैंने उनका ऑडिशन देखा तो काफी प्रभावित हुआ। मैंने आदित्य से कहा था कि मैं जुनैद को इस किरदार के लिए चुनना चाहता हूं। फिर आदित्य ने जुनैद को स्क्रिप्ट दी और उन्होंने काफी मेहनत की और परिणाम सबके सामने है।'

Kakuda Trailer: सोनाक्षी की एक्टिंग से प्रभावित हुए जहीर, बोले- मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharaj Junaid Khan got Karsandas Mulji role because he is Aamir son director SIDDHARTH P MALHOTRA responded
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा सिद्धार्थ ने कहा कि 'महाराज' टीम ने कोर्ट की कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव देखा। उन्होंने आगे कहा, 'न्यायपालिका को नतमस्तक प्रणाम कि वे इसे देखें और इसका मूल्यांकन करें कि यह क्या है और हमारा इरादा क्या था। क्योंकि उन बहसों में आप कहीं भी जा सकते हैं। मैं वास्तव में न्यायपालिका का आभारी हूं कि उन्होंने फिल्म को सामने आने की अनुमति दी और कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।'

Mirzapur Season 3: मुन्ना भैया की वापसी या कालीन भैया का अंत, पांच जुलाई को मिलेगा जवाब

विज्ञापन
Maharaj Junaid Khan got Karsandas Mulji role because he is Aamir son director SIDDHARTH P MALHOTRA responded
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'महाराज' प्रसिद्ध 1862 महाराज लिबेल केस पर प्रकाश डालती है, जो समाज सुधारक करसनदास मुलजी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी हैं।

Tabu: अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर तब्बू को गर्व है, बोलीं- वे मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed