हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समय-समय पर सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का निर्माण होता रहता है। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जो लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ पाती हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण फिल्म के कथानक को दिया मोड़ होता है, जो लोगों को हैरान होने पर मजबूर कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अप्रत्याशित मोड़ ने लोगों को दंग कर दिया।
Movies: बॉलीवुड की इन फिल्म के ट्विस्ट देखकर घूम गया दर्शकों का दिमाग, सूची के कई नाम कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन की 'कहानी' उनके करियर की सबसे बड़ी हि़ट फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह उन फिल्मों में से है, जिसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक लोगों को बांधे रखती है। हालांकि, फिल्म के अंत का सीन काफी दिलचस्प है, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए थे। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म तलाश का नाम भी शामिल है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर ने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह एक शख्स की रहस्यमयी मौत की जांच करते नजर आते हैं। लेखक ने इस फिल्म के अंत में काफी दिलचस्प मोड़ रखा है, जिसकी दर्शकों ने कल्पना नहीं की थी।
साल 2015 में आई दृश्यम एक ड्रामा-थ्रिलर फिल्म थी, जो इसी नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक थी। कहानी अजय देवगन के परिवार और गोवा पुलिस की आईजी तब्बू से जुड़ी एक भयानक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय (अजय देवगन) को अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई तरह की तरकीब अपनानी पड़ती है। फिल्म के अंत में एक ऐसा ट्विस्ट भी है जो लोगों को चौंका देता है। वहीं, फिल्म के सीक्वल दृश्यम 2 में भी मेकर्स ने कुछ ऐसा ही प्लॉट तैयार किया था, जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने पर कामयाब रहा था।
आयुष्मान खुराना की बेहतरीन फिल्मों में अंधाधुन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में वह एक दृष्टिहीन पियानो वादक के रूप में नजर आए थे। हालांकि, असल में वह दृष्टिहीने होते, बल्कि नाटक करते है, लेकिन ऐसा करना उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित होती है। फिल्म में वह एक हत्या का न चाहते हुए भी गवाह बन जाते हैं। इससे उसकी जिंदगी में मुश्किलों का अंबार लग जाता है।