फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: 'कियारा ने सिद्धार्थ पर किया काला जादू', फर्जी खबरें फैलाकर फैन को लगाया 50 लाख का चूना

Wed, 03 Jul 2024 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Jul 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra fan page admin Fan Duped Of Rs 50 Lakh scammed believing actors life was in danger
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक प्रशंसक ने एक फैन पेज के बारे में कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं , जिसे अभिनेता फॉलो करते हैं। ट्वीट्स की एक सीरीज में, प्रशंसक ने दावा किया है कि लोकप्रिय फैन पेज के एडमिन ने उससे 50 लाख रुपये ठग लिए हैं। अमेरिका में रहने वाली प्रशंसक मीनू वासुदेवा का दावा है कि अलीजा और हुस्ना परवीन नामक दो व्यक्तियों ने उसे ठगा है, जिन्होंने अभिनेता की जान को खतरे में होने की झूठी कहानियां गढ़ी हैं।

Sidharth Malhotra fan page admin Fan Duped Of Rs 50 Lakh scammed believing actors life was in danger
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी गढ़ने के पीछे की दिलचस्प बात यह है कि व्यक्ति को यह विश्वास दिलाया गया कि अभिनेता अपनी पत्नी कियारा आडवाणी की वजह से परेशानी में है। @desi_girl334 नाम के X हैंडल पर मीनू वासुदेव ने बताया कि हुस्ना परवीन और अलीजा दोनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन पेज की एडमिन हैं। उन्होंने दावा किया कि कियारा ने सिद्धार्थ को धमकी देकर शादी की है।

Sidharth Malhotra fan page admin Fan Duped Of Rs 50 Lakh scammed believing actors life was in danger
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

लीजा और हुस्ना परवीन ने कथित तौर पर यह भी विश्वास दिला दिया कि कियारा ने अभिनेता के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें शादी के लिए मजबूर किया। कुछ और बेबुनियाद आरोप लगाने के अलावा, उसे यह भी विश्वास दिलाया गया कि अभिनेत्री ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है और सिद्धार्थ के पास अब कोई बैंक अकाउंट भी नहीं है। फिर अलीजा नाम की लड़की ने एक्टर की फैन मीनू से गुजारिश की कि वह सिद्धार्थ को बचाने में उसकी मदद करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra fan page admin Fan Duped Of Rs 50 Lakh scammed believing actors life was in danger
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम sidmalhotra

मीनू वासुदेव के अनुसार, स्कैमर्स ने उसे सिद्धार्थ की पीआर टीम के एक कथित सदस्य, दीपक दुबे के साथ जोड़कर उसे और अधिक हेरफेर किया, जिसने फिर उसे कियारा की टीम के एक सदस्य राधिका से मिलवाया, जिसने कथित तौर पर कपल की हर हरकत के बारे में अंदरूनी जानकारी दी। मीनू ने बताया कि वह सिद्धार्थ और कियारा के बारे में अंदर की सारी बात जानने और सिद्धार्थ से बात करने के लिए उन्हें हर हफ्ते पैसे देती रहीं।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra fan page admin Fan Duped Of Rs 50 Lakh scammed believing actors life was in danger
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम sidmalhotra

मीनू के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान बचाने के चक्कर में उन्हें 50 लाख रुपये की चपत लग गई। अब मीनू वासुदेव ने अपने लिए इंसाफ मांगा है और कहा है कि उनसे गलत तरीके से पैसे ठगे गए।

Ryan Reynolds: अपने डेडपूल के किरदार को लेकर रयान रेनॉल्ड्स को था ये डर, 'डेडपूल 3' को लेकर थे कई विचार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed