फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: पति जहीर इकबाल पर चिल्लाने जा रही थीं सोनाक्षी सिन्हा, हुआ कुछ ऐसा, रोक नहीं पाईं हंसी

Wed, 03 Jul 2024 09:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Jul 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha wanted to shout at husband Zaheer Iqbal but she cant control her laungh
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है। दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। यह नवविवाहित जोड़ा इन दिनों हनीमून पर है। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरीज साझा कीं।। इनमें कपल को पूल में रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनाक्षी और जहीर ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं। 

Sonakshi Sinha wanted to shout at husband Zaheer Iqbal but she cant control her laungh
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में सिंपल ब्लैक टॉप पहने सोनाक्षी को मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए देखा जा सकता है। जहीर ने वीडियो को कैप्शन दिया, "वह मुझ पर चिल्लाना चाहती थीं, लेकिन मैंने उन्हें हंसा दिया।" उन्होंने इसे हैशटैग किया, हसबैंड हैक्स। हालांकि, जहीर ने यह नहीं बताया कि उन्होंने अभिनेत्री को क्या कहकर हंसाया।

Sonakshi Sinha wanted to shout at husband Zaheer Iqbal but she cant control her laungh
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी। इस शादी में केवल दोनों परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, उसी दिन इस जोड़े ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी, जिसमें कई बड़े सितारे शिकरत करते नजर आए थे। अपनी शादी के बाद, सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थीं और एक लंबा नोट भी लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha wanted to shout at husband Zaheer Iqbal but she cant control her laungh
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने लिखा था, "सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज उस प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया है। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए।"

विज्ञापन
Sonakshi Sinha wanted to shout at husband Zaheer Iqbal but she cant control her laungh
काकुड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही काकुड़ा नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन मुंजा बना चुके आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म 12 जुलाई से सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Ranvir Shorey: पूजा भट्ट के साथ ब्रेकअप पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी! कहा- 'मेरे जीवन का सबसे बड़ा घोटाला...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed