{"_id":"631c0c53a9142402f5597a0f","slug":"maharani-fame-huma-qureshi-talk-about-first-meeting-with-anurag-kashyap-reveal-how-she-got-gangs-of-wasseypur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने बताया अनुराग कश्यप के साथ कैसी थी पहली मुलाकात! बोलीं- मुझसे कहा था- 'पागल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने बताया अनुराग कश्यप के साथ कैसी थी पहली मुलाकात! बोलीं- मुझसे कहा था- 'पागल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हुमा कुरैशी-अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हुमा कुरैशी के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। उनकी चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' का दूसरा सीजन 'महारानी 2' खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। 'महारानी' से अलग हुमा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेट्क्स को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें कि हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी। हाल ही में हुमा ने अनुराग कश्यप से अपनी पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
2 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : insta
हुमा कुरैशी ने बातचीत के दौरान कहा कि अनुराग कश्यप के साथ हुई पहली मीटिंग के चलते उन्हें फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं देना पड़ा था। मुलाकात के दौरान हुमा ने जो बातें कहीं, उन्हें सुनने के बाद खुद अनुराग कश्यप ने उन्हें क्रेजी कहा था। बता दें कि हुमा कुरैशी ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले कई विज्ञापनों के लिए काम किया था। आमिर खान के साथ एक मोबाइल का विज्ञापन करने के दौरान अनुराग कश्यप ने उनकी प्रतिभा को भांप लिया था। दरअसल, इस विज्ञापन का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे। इसी दौरान अनुराग कश्यप ने हुमा से वादा किया था कि वह अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे, मगर हुमा को इस बात कपर यकीन ही नहीं हुआ।
3 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : insta
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान हुमा ने कहा, 'वह चार दिन का शूट था। शूटिंग के दूसरे दिन अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैं तुम्हें फिल्म में कास्ट करूंगा।' आगे हुमा ने कहा, 'और मैं गधी नंबर वन, मैंने कहा, 'मैं तो अभी आई हूं मुंबई। मैंने सुना है बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। ऐसे आसानी से फिल्म नहीं मिलती।' हुमा ने बताया कि मेरी बात सुनकर अनुराग ने कहा, 'तू पागल है क्या?,' मैंने कहा, 'थोड़ी सी।' हुमा ने बताया कि इस तरह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर मिली। मुझे फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं देना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : Instagram
हुमा का कहना है, 'मैं खुशकिस्मत थी कि मुझे बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। मुझे बहुत आसानी से पहली फिल्म मिल गई और इसके बाद अगली चार-पांच फिल्में भी आसानी से मिल गईं।' आपको बता दें कि हुमा कुरैशी को इस साल फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा हो गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही फिल्म 'डबल एक्स एल' में नजर आएंगी। इसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा 'पूजा मेरी जान' भी हुमा के पास है। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में भी हुमा नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।