'The Accidental Prime Minister' को लेकर जहां एक तरफ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक में विवेक ओबरॉय को काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
फर्स्ट लुक के बाद सामने आया PM मोदी की बॉयोपिक का पहला पोस्टर, CM ने किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पोस्टर लॉन्च के मौके पर देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ फिल्म में पीएम मोदी के किरदार में नजर आने वाले एक्टर विवेक ओबरॉय और फिल्म के निर्देशक ओमांग कुमार भी मौजूद थे। वहीं आपको बता दें, पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने ही अपने पाठकों को दी थी। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के लुक में विवेक ओबरॉय काफी जच रहे हैं।
Launched the official poster of film #PMNarendraModi in 23 languages with @sureshoberoi ji, @vivekoberoi , @OmungKumar , Sandeep Singh in Mumbai.
This film is based on Hon @narendramodi ji’s life as the Prime Minister of India. pic.twitter.com/1A2YS5Ze68
फिल्म के पोस्टर को 23 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' है। देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘यह फिल्म भारत में पैदा हुए विश्व नेता के जीवन पर आधारित एक फिल्म के पोस्टर लॉन्च के साथ आज इतिहास रचने के लिए तैयार है! टीम को मुबारकबाद’। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी और ऐसी संभावना है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाएगी।
This is film is set to create history today with the poster launch of a film based on the life of world leader born in India, a RajYogi in true sense!
Congratulations to this team who is going to be a winning team, eventually ! pic.twitter.com/ydgyRAwD96
बता दें कि फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। फिल्म में नरेंद्र मोदी की शादी, संघ प्रचारक बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को मनोरंजक तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 'हर हर मोदी घर घर मोदी' जैसे नारे ये बताने के लिए काफी हैं कि पीएम मोदी न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी पॉपुलर हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के साथ विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में फिर से दस्तक देंगे। विवेक लंबे समय से बॉलीवुड में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं कर रहे थे लेकिन साउथ में वो काफी एक्टिव हैं। वहीं वो अजित कुमार के साथ 'विवेगम' जैसी सुपरहिट फिल्में भी दे चुके हैं। विवेक की अगली फिल्म मलयालम के टॉप एक्टर मोहन लाल के साथ 'लुसिफर' है। इसके अलावा वो कन्नड़ की फिल्म 'रुस्तम' और तेलुगू फिल्म 'विनय विधेय रामा' में भी नजर आने वाले हैं।