'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में पीएम मोदी के किरदार में विवेक ओबरॉय है जो हूबहू प्रधानमंत्री की तरह नजर आ रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने रील लाइफ में नेताओं के जीवन को जिया है।
पीएम मोदी ही नहीं इन 5 नेताओं पर बन चुकी हैं फिल्में, 2 की झलक देखकर तो खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। यह फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर पर केस भी किया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है।
राजकुमार राव- Bose: Dead/Alive
एकता कपूर की सुभाष चंद्र बोस पर आधारित वेब सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में राजकुमार राव ने बोस का किरदार निभाया था। राजकुमार राव को इस लुक में देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। बोस के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार ने कड़ी मेहनत की थी जो उनके लुक में साफ दिखाई दे रही थी।
परेश रावल- सरदार
साल 1993 में सरदार फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म सरदार बल्लभ भाई पटेल की बायोपिक थी। इस फिल्म में सिनेमाजगत के मशहूर एक्टर और भाजपा नेता परेश रावल ने सरदार का किरदार बड़े परदे पर उतारा था। सरदार के रोल में परेश रावल खूब जंचे थे। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।
कृति कुल्हारी- इंदु सरकार
काफी विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हुई थी। शुरू से ही इस फिल्म को कांग्रेस और कई अन्य लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा था। इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से प्रेरित है।