{"_id":"5dcbbae88ebc3e5b39798088","slug":"maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-wished-recovery-to-legendary-singer-lata-mangeshkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- 'उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- 'उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी'
Wed, 13 Nov 2019 02:45 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर, भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : amar ujala
इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है- 'मैं आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गंभीर स्थिति नहीं है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने हंसमुख स्वभाव के साथ वापस आ जाएंगी।'
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- 'लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'
ये भी पढ़ें- लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं लता मंगेशकर, हालत में थोड़ा सुधार: डॉक्टर
ये भी पढ़ें- लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं लता मंगेशकर, हालत में थोड़ा सुधार: डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar
- फोटो : social media
गायिका को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जीवन रक्षक प्रणाली) पर रखा गया है। आज सुबह अस्पताल की ओर से कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं किया गया है लेकिन अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया है- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन
lata mangeshkar
बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।