किसान आंदोलन पर सितारों के ट्वीट के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, जांच के दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की ओर से इस मुद्दे की जांच करने के आग्रह आए हैं। उन्होंने कहा, 'रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन, लता, विराट सहित अन्य सितारों ने जो ट्वीट किया हैं उसमें पैटर्न हैं, कई शब्द एक जैसे ही हैं। खासकर, सायना और अक्षय कुमार का ट्वीट एकदम सेम हैं। इन सभी के ट्वीट का समय भी कई सवाल खड़े कर रहा है। इसलिए इसकी जांच की जाएगी। राज्य इंटेलिजेंस विभाग इसकी जांच करेगा।'
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 'रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली समेत बड़े सितारों ने जो ट्वीट किए हैं। उनमें कई शब्द कॉमन है जैसे अमिकेबल। एक्टर सुनील शेट्टी ने तो अपने ट्वीट में मुंबई बीजेपी नेता हितेश जैन को टैग किया था। वहीं सायना नेहवाल और अक्षय कुमार का ट्वीट एकदम सेम है। इन सभी ट्वीट की टाइमिंग और पैटर्न को देख कर लग रहा है कि बीजेपी सरकार के दबाव में इन सितारों ने ट्वीट किए होंगे।'
तो वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर सहित इन सभी सितारों ने किसानों की मौत पर कुछ भी नहीं कहा। इतने दिनों तक यह सभी खामोश रहे लेकिन अचानक सब ट्वीट करने लगे हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सायना नेहवाल समेत कई भारतीय हस्तियों ने ट्वीट्स किए थे। जिसमें उन्होंने इसे एक प्रोपेगैंडा बताया था और लोगों से इसमें ना फंसने की अपील भी की थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर 'इंडिया टुगैदर' और ‘इंडिया अगेन्स्ड प्रोपेगैंडा' हैशटैग भी चलाया गया था।