सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर को महाराष्ट्र का CM बनाना चाहते हैं सोशल मीडिया यूजर्स, अभिनेता ने ऐसे दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 31 Oct 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Legislative Assembly issue fans wants Anil Kapoor as chief minister
Anil Kapoor - फोटो : social media

महाराष्ट्र में कौन मुख्यमंत्री बनेगा इसको लेकर पिछले एक हफ्ते से खींचतान जारी है। भाजपा और शिवसेना दोनों ही दल के नेता अपना मुख्यमंत्री चाहते हैं। दोनों दल मध्यस्थों के जरिये लगातार संपर्क में हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह किसी कीमत पर कार्यकाल बंटवारे और सीएम पद की मांग नहीं मानेगी। इसे देखते हुए दोनों तरफ से मध्यस्थता में लगे नेता सम्मानजनक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बीच अभिनेता अनिल कपूर को 'मुख्यमंत्री' बनाने की मांग उठ गई है। 

Trending Videos
Maharashtra Legislative Assembly issue fans wants Anil Kapoor as chief minister
Nayak - फोटो : social media

जी हां, दरअसल भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई रजामंदी ना बनने पर अब विजय गुप्ता नाम के एक ट्विटर हैंडल ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट में लिखा है कि जब तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री तय नहीं हो जाता है तब तक के लिए अभिनेता अनिल कपूर को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। विजय गुप्ता ने लिखा, 'महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??' विजय  ने अपने ट्वीट में अनिल कपूर की फिल्म नायक से जुड़ी उनकी तस्वीर साझा की है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Legislative Assembly issue fans wants Anil Kapoor as chief minister
anil kapoor - फोटो : file photo

महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर किया गया ये कटाक्ष सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता अनिल कपूर ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- 'मैं नायक ही ठीक हूं।' अनिल कपूर के फैंस उनकी प्रतिक्रिया पर अपनी राय दे रहे हैं। 



 

Maharashtra Legislative Assembly issue fans wants Anil Kapoor as chief minister
nayak - फोटो : social media

बात करें अनिल कपूर की फिल्म नायक की तो फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राजनीतिक ड्रामा से भूरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म नायक में अनिल कपूर के किरदार का नाम शिवाजी राव होता है और इस फिल्म में वह एक दिन के मुख्यमंत्री का किरदार निभाते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, सौरभ शुक्ला और जॉनी लीवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया था। 

विज्ञापन
Maharashtra Legislative Assembly issue fans wants Anil Kapoor as chief minister
उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

वहीं बात अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो अनिल की अगली फिल्म पागलपंती है। फिल्म में अनिल के साथ जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, इलियाना डीक्रूज और पुलकित सम्राठ नजर आएंगे।

पढ़ें: BB 13: सिद्धार्थ डे की गर्दन पर जख्म देख सलमान के शो की हुई आलोचना, यूजर्स बोले-आपको शर्म आनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed