एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
कंगना की गिरफ्तारी की मांग: नवाब मलिक बोले-अभिनेत्री ने भारी मात्रा में ड्रग्स ली है, वापस लिया जाए पद्मश्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों से समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे मलिक ने आगे कहा है कि ऐसा लगता है कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है।
Mumbai | We strongly condemn actress Kangana Ranaut's statement (India got freedom in 2014). She insulted freedom fighters. Centre must take back the Padma Shri from Kangana & arrest her: Maharashtra Minister Nawab Malik pic.twitter.com/xTy2VPFohk
— ANI (@ANI) November 12, 2021
वरुण गांधी ने भी साधा था निशाना
कंगना के इस बयान के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लिखा, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?
कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मेनन ने कहा, "कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।"
हाल ही में पद्मश्री से नवाजी गईं कंगना रणौत ने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।