{"_id":"665e069569cb7418a50f4d5e","slug":"maharashtra-police-provided-security-to-hamare-baarah-team-annu-kapoor-expressed-gratitude-to-chief-minister-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hamare Baarah Threats: 'हमारे बारह' की टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने दी सुरक्षा, अन्नू कपूर ने सीएम का जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hamare Baarah Threats: 'हमारे बारह' की टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने दी सुरक्षा, अन्नू कपूर ने सीएम का जताया आभार
फिल्म ‘हमारे बारह’ ने अपनी कथावस्तु के चलते हाल के दिनों में काफी हलचल मचाई है। एक मुस्लिम परिवार में परिवार नियोजन की वकालत करती नई पीढ़ी की कहानी पर बनी इस फिल्म को लेकर इसके कलाकारों व निर्माताओं को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद इसकी टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की। इसका आभार जताने के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार अन्नू कपूर और फिल्म के निर्माताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उनके प्रति आभार जताया है।
2 of 4
हमारे बारह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी घोषणा के बाद से ही अन्नू कपूर, राहुल बग्गा, परितोष त्रिपाठी, मनोज जोशी आदि अभिनीत फिल्म 'हमारे बारह' कट्टरपंथियों के निशाने पर रही है। फिल्म के निर्माताओं बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बम की धमकी के कारण उनकी उड़ान अचानक रोक दी गई। आरोप है कि यह घटना उनकी फिल्म "हमारे बारह" के टीजर रिलीज़ के बाद से प्राप्त धमकियों के बाद हुई।
3 of 4
हमारे बारह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीरेंद्र भगत ने कहा, "हम अपनी फिल्म के लिए दिल्ली-मुंबई के रास्ते पर थे, जब बम की धमकी के कारण हमारी उड़ान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।" अधिकारी वर्तमान में इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं। अन्नू कपूर, अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, राहुल बग्गा, परितोष त्रिपाठी, अदिति भटपहरी अभिनीत ये फिल्म लगातार चर्चा में है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में अपनी फिल्म का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने का भी दावा किया था। ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में पता चला कि ये फिल्म वहां फिल्म बाजार में दिखाई गई थी।
Fake News: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई ‘हमारे बारह’?, जानिए निर्माताओं के दावों की असली सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हमारे बाहर की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता अन्नू कपूर कहते हैं, “मैंने इस फिल्म मे जिस परिवार के मुखिया का किरदार किया है, उस परिवार के बच्चे ही बरसों से जारी रवायतों के खिलाफ बगावत पर उतर आते हैं। इस फिल्म का विषय आज के समाज का आईना है और इसका विरोध करने वालों से मेरा अनुरोध कि पहले वह इस फिल्म को देखें और फिर इसके बारे में अपनी बात रखें।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।