फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र बंद: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा, कई इवेंट कैंसिल

Thu, 04 Jan 2018 10:48 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 04 Jan 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
maharashtra violence condemn bollywood celebrities
maharashtra violence

पुणे के कोरेगांव भीमा में भड़की जातीय हिंसा के विरोध में दलित सगंठनों के महाराष्ट्र बंद का भारी असर देखने को मिल रहा है। मुंबई, पुणे, ठाणे, औरंगाबाद और नासिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।बंद के चलते मुंबई समेत अन्य शहरों में स्कूल बंद रहे। सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा और फिल्म इंडस्ट्री में कामकाज पर भी असर पड़ा। भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर समेत करीब 250 दलित संगठनों ने राज्य बंद का आह्वान किया था।



पढ़ें: महाराष्ट्र में दिनभर उत्पात: 10 घंटे तक चले हंगामे के बाद शाम को वापस लिया बंद

maharashtra violence condemn bollywood celebrities
महाराष्ट्र हिंसा - फोटो : PTI

महाराष्ट्र बंद की वजह से मायानगरी मुंबई में फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बंद की आलोचना की है और ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाला।

maharashtra violence condemn bollywood celebrities
Sonu Ke Titu Ki Sweety
विशाल ददलानी, अनुभव सिन्हा और अशोक पंडित समेत कई सेलेब्स ने ट्विटर पर बंद की निंदा की है। दरअसल, महाराष्ट्र बंद की वजह से फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और संजय सूरी की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का प्रोग्राम कैंसल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
maharashtra violence condemn bollywood celebrities
विशाल ददलानी

संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने ट्विटर लिखा, 'जाति-धर्म लोगों के बीच सबसे निंदनीय, सबसे राष्ट्र-विरोधी बंटवारा है। जो लोग इन बेवकूफियों और पुरानी लाइनों के साथ मानवता को बांटने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोग जीवन में कई दुखों का सामना करते हैं।'
 






 

विज्ञापन
maharashtra violence condemn bollywood celebrities
anubhav sinha
अनुभव सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं छोटे बच्चों को कैसे समझाऊं कि आज महाराष्ट्र में क्या हुआ। उन्हें समझाने के लिए मुझे क्या कहना चाहिए, वो जानना चाहते हैं। वहीं अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'हिंसा के डर की वजह से लोग अपने काम पर नहीं गए। जिसके कारण फिल्म सिटी और दूसरी जगहों पर फिल्म और टीवी की शूटिंग रुक गई। यह दुखद है।'
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed