{"_id":"689b5d5000416bd42e0fb85d","slug":"mahavatar-narsimha-day-19-box-office-collection-animation-film-directed-by-ashwin-kumar-earning-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha Box Office: 200 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से बढ़ी 'महावतार नरसिम्हा', जानिए 19वें दिन की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahavatar Narsimha Box Office: 200 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से बढ़ी 'महावतार नरसिम्हा', जानिए 19वें दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:06 PM IST
सार
Mahavatar Narsimha Box Office Collection: फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वीकएंड पर धुआंधार कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी फिल्म का जलवा कायम है।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' की रिलीज को आज मंगलवार को 19 दिन हो गए हैं। यह फिल्म अब भी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है। इसकी कमाई के आंकड़े यह साबित कर रहे हैं। 'सैयारा' जैसी फिल्म के सामने 'महावतार नरसिम्हा' ने अपना दम दिखाया है।
2 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने वीकएंड पर डबल डिजिट में नोट छापे। रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को इसने 23.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, कल सोमवार को 'महावतार नरसिम्हा' ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
19वें दिन भी करोड़ों में कमाई
यह फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 19वें दिन इसने 4.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 179.09 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
200 करोड़ी क्लब की तरफ बढ़े कदम
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। इसे क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 150 करोड़ी कुनबे में शामिल हो चुकी फिल्म अब 200 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो उम्मीद है कि इस हफ्ते यह 200 करोड़ की दहलीज छू ले।
विज्ञापन
5 of 5
'महावतार नरसिम्हा' की झलक और रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms
क्या 'वॉर 2' का पड़ेगा असर?
'महावतार नरसिम्हा' को बहुत कम बजट में बनाया गया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के सामने बहुचर्चित सितारों की फिल्में भी नहीं टिक सकीं, मगर 'महावतार नरसिम्हा' ने इसका डटकर मुकाबला किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते 14 अगस्त को 'वॉर 2' की रिलीज का इस पर कितना असर होता है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।