सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महेश आनंद की मौत के 10 दिन बाद दोस्त का बड़ा खुलासा-इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे वो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 18 Feb 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Anand friend says he was suffering from pancreatic cancer
महेश आनंद
बॉलीवुड के चर्चित विलेन महेश आनंद (Mahesh Anand) का हाल ही निधन हो गया था। उनकी डेडबॉडी सड़ी हुई अवस्था में उनके घर से बरामद हुई जहां वो अकेले रहते थे। खबरों की मानें तो 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। 18 साल से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला था। 

 
Trending Videos
Mahesh Anand friend says he was suffering from pancreatic cancer
महेश आनंद

अब महेश के दोस्त ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। एक्टर के एक फेसबुक फ्रेंड एलेक्स एमिडा ने स्पॉटबाय को दिए इंटरव्यू में बताया, "मेरी पहली बातचीत महेश से फेसबुक पर हुई, मैंने फिर उनसे मुलाकात भी की। हम दोनों गहरे दोस्त बन गए थे। महेश ने बताया था कि उन्हें पैनक्रिएटिक कैंसर है। इस बात का प्रूफ देने के लिए एलेक्स ने अपने फेसबुक अकाउंट की पसर्नल बातचीत को भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Anand friend says he was suffering from pancreatic cancer
महेश आनंद
एलेक्स ने कहा- महेश की मौत कैसे हुई ये मुझे नहीं पता। महेश में सुसाइड टेन्डेंसी थी तो पहली बार जब मौत की खबर आई तो लगा उसने सुसाइड किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में ये बात साफ है कि ऐसा नहीं हुआ।एलेक्स ने बताया कि महेश आनंद एल्कोहलिक हो गए थे। कई बार वो रंगीला राजा के सेट पर भी एल्कोहल लेते थे।
Mahesh Anand friend says he was suffering from pancreatic cancer
महेश आनंद

इसके लिए उन्हें को स्टार्स ने मना भी किया लेकिन उसने मुझे बताया था कि काम नहीं मिलने की वजह से मैं एल्कोहलिक हो गया हूं। एलेक्स ने कहा, "शुरुआत के दिनों में महेश के अमिताभ बच्चन, संजय दत्त के साथ करीबी रिश्ते रहे। उन लोगों ने काम के दौरान उसकी मदद भी की लेकिन जब काम मिलना बंद हो गया तो सारे कॉन्टेक्ट खत्म हो गए।

विज्ञापन
Mahesh Anand friend says he was suffering from pancreatic cancer
mahesh anand
महेश आनंद ने फिल्म शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, विश्वात्मा, विजेता, कुरुक्षेत्र, थानेदार और खुद्दार जैसी फिल्मों में काम किया था। 18 साल बाद उन्हें गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में 8 मिनट का रोल मिला, जो उन्हें निर्देशक पहलाज निहलानी ने दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed