{"_id":"5c601442bdec221309520b76","slug":"mahesh-anand-was-found-dead-at-his-residence-know-his-death-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश आनंद की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्राथमिक जांच में सामने आई मौत की असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश आनंद की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्राथमिक जांच में सामने आई मौत की असली वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
महेश आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 80 से 90 दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के विलेन महेश आनंद की मौत की प्राथमिक जांच में कई बातें खुलकर सामने आ रही हैं। मशहूर विलेन महेश आनंद बीते दिन अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 57 वर्ष के थे। महेश की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। आगे की स्लाइड में जानिए, प्राथमिक जांच में क्या बातें सामने आईं..
2 of 6
महेश आनंद
खबरों की मानें तो महेश आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो महेश को मृत पाया। महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। चौंकाने वाली अपडेट यह सामने आया है कि महेश की मौत के पीछे पहली वजह कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है।
3 of 6
महेश आनंद
जब एक न्यूज पोर्टल ने महेश आनंद की एक्स वाइफ से उनके निधन की पुष्टि करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। साल 2002 के बाद से हमारे बीच किसी तरह की बातचीत नहीं है। वर्सोवा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया है। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेश आनंद
महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। गौरतलब है कि 18 साल से महेश आनंद को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। ये खुलासा शक्ति कपूर ने भी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
mahesh anand
अंग्रेजी वेबसाइट सिनेब्लिट्ज की खबर के अनुसार, काम ना मिलने के चलते महेश काफी डिप्रेस रहते थे और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे। नशे में वह लोगों को फोन मिला देता थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' के क्लाइमैक्स में डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने उसको कुछ मिनट का रोल दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।