{"_id":"5d4c33ae8ebc3e6cfe43c7f8","slug":"mahesh-babu-birthday-special-know-about-his-wealth-and-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"127 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार महेश बाबू, पांच कारों की कीमत कर देगी हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
127 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार महेश बाबू, पांच कारों की कीमत कर देगी हैरान
Fri, 09 Aug 2019 12:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन 9 अगस्त को होता है। फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से संबंध रखने वाले महेश बाबू ने कई शानदार फिल्में दी हैं। वह साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार में से माने जाते हैं। संपत्ति के मामले में भी महेशा बाबू कई अभिनेताओं से आगे हैं। इस बात की खुलासा तब हुआ जब इसी साल टैक्स का भुगतान न करने पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने उनके सभी खातों को सील कर दिया था।
mahesh babu
- फोटो : file photo
जीएसटी विभाग के अनुसार महेश बाबू पर 18.5 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। 4 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले महेश बाबू करीब 127 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं इनके पास अच्छा खासा कार कलेक्शन भी है। जो हमेशा से चर्चा में रहा है।
lamborghini gallardo
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पास महंगी स्पोर्ट कार बनाने वाली कंपनी लैम्बोर्गिनी की कार गलार्डो मौजूद है, जिसकी कीमत 3.06 करोड़ (एक्स-शोरुम, मुम्बई) रुपए है। कंपनी ने अपनी इस नई कार को तीन रंगों ऑरेंज, व्हाईट और पर्ल ग्रीन में पेश किया है। इस कार निर्माण इटली में ही किया गया है। नई लिमिटेड एडिशन गलार्डो 550-2 इंजन के मामले में भी काफी दमदार है। लैम्बोर्गिनी ने इस कार में 5.2 लीटर की क्षमता का दमदार वी10 इंजन प्रयोग किया है। यह कार को 550 बीएचपी की बेहतरीन पावर देता है। इसके अलावा इस कार में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, ईएसपी, एयरबैग और एंटी-स्लीप रेगुलेशन का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Range Rover Velar
- फोटो : file photo
भारत में यह कार हर बड़े स्टार के पास है फिर बात चाहे सलमान की हो या रणवीर की। सभी इस कार के दीवाने हैं, वहीं साउथ के स्टार महेश बाबू के पास भी ( Range Rover Vogue) है। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है जिसमें 3.0 लीटर वाला 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है। जो 240 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
टोयोटा लैंड क्रूजर
- फोटो : file photo
महेश बाबू की इस कार की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है, इसमें 4461cc का इंजन है, जो 261 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।