फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में बड़े स्टार्स को टक्कर देता है ये एक्टर, एक फिल्म की फीस जान ली तो खो बैठेंगे होश

Thu, 08 Aug 2019 02:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 08 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu Birthday Special South actor one Movie Fees Will leave you in Shock
साउथ एक्टर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में साउथ सिनेमा का असर भी देखने को मिलता है तभी तो साउथ फिल्मों का रीमेक बनाकर बॉलीवुड अपनी झोली में सुपरहिट फिल्में शामिल करता है। साउथ के एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड स्टार्स से कहीं ज्यादा है। टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हो लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद पहचान बनाई है। महेश बाबू के जन्मदिन पर आइए आज बात करते हैं उनके करियर और उनकी फीस के बारे में।

mahesh babu Birthday Special South actor one Movie Fees Will leave you in Shock
mahesh babu - फोटो : Twitter

महेश बाबू की गिनती टॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती हैं। बता दें कि 9 अगस्त को जन्में महेश बाबू ने 4 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये की फीस लेते हैं। इंडिया टुडे की रिपोट्स के मुताबिक महेश बाबू एक फिल्म के लिए 18 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं। 

mahesh babu Birthday Special South actor one Movie Fees Will leave you in Shock
mahesh babu

महेश बाबू का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके बैनर तले वो फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं। महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कम से कम आठ फिल्मों में काम किया और लीड हीरो के तौर पर उन्होंने 1999 में अपनी पारी की शुरुआत की। महेश बाबू की संपत्ति की बात करें तो उनके पास तकरीबन 135 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu Birthday Special South actor one Movie Fees Will leave you in Shock
mahesh babu
मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी करने वाले महेश बाबू को कारों का बेहद शौक है। उनके पास कई मॉडल्स की कारें हैं। महेश बाबू को अक्सर लग्जरी गाड़ियों से ट्रैवल करते देखा जाता है। उनके कलेक्शन में  Lamborghini Gallardo (3 करोड़ रुपए), Range Rover Vogue (1.6 करोड़ रुपए), Toyota Land Cruiser (1.25 करोड़ रुपए), Mercedes Benz E class (49 लाख रुपए), Audi A 8 (1.30 करोड़ रुपए) कारें हैं। इतना ही नहीं उनके पास 90 लाख की वैनिटी वैन भी है।
विज्ञापन
mahesh babu Birthday Special South actor one Movie Fees Will leave you in Shock
mahesh babu
बता दें कि उनका हैदराबाद  में एक लग्जरी बंगला है, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपए से ज्यादा है। महेश बाबू अपना पैसा पद्मालया स्टूडियोज, तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर में लगाते हैं। कमाई के मामले में महेश बाबू साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed