{"_id":"6372f1a05522d855204b71f9","slug":"mahesh-babu-father-ghattamaneni-krishna-passed-away-after-cardiac-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जताया शोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जताया शोक
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।
2 of 4
महेश बाबू, कृष्ण घट्टामनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण घट्टामनेनी को अस्पताल ले जाने के बाद तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के योगदान को याद किया जाएगा। बीते दो महीने महेश बाबू की माता जी का निधन हो गया था। उनके गम से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब महेश बाबू के पिता चल बसे। अभिनेता के लिए ये किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। पिता के निधन के बाद से महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं।
महेश बाबू अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। माता-पिता की ये तस्वीरें ही महेश बाबू के साथ हमेशा रहेंगी जो उनकी यादें हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी कृष्ण घट्टामनेनी के निधन पर शोक जताया है। वहीं जब से फैंस को कृष्ण घट्टामनेनी के निधन के बारे में पता चला है तो उनका भी दिल टूट गया है। महेश बाबू का परिवार इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेश बाबू, कृष्ण घट्टामनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे रहे हैं, फैंस ने जिनके नाम के आगे सुपरस्टार जोड़ा है। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए अपना नाम कृष्णा रखा था। वह एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर होने के साथ राजनेता भी थे। अपने 5 दशक के करियर में वह करीब 350 फिल्मों में नजर आए थे। कृष्णा को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।