फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा में हुआ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का जिक्र, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा...

Fri, 20 Jul 2018 06:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu Film Bharat Ane Nenu Cited During No Confidence Motion Debate In Lok Sabha
Galla Jayadev

लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव की बहस के दौरान सांसद ने एक फिल्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। तेलुगु देशम पार्टी  के सांसद गाल्ला जयदेव ने सरकार पर अपने वादे पूरा ना करने का आरोप लगाया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म 'भारत एएन नेनु' का जिक्र करते हुए कहा कि 'वादों को पूरा करना चाहिए।' 

Mahesh Babu Film Bharat Ane Nenu Cited During No Confidence Motion Debate In Lok Sabha
Mahesh Babu

सांसद गाल्ला जयदेव ने कहा, 'हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'भारत एएन नेनु', जिसका मतलब 'मैं भारत' है, एक युवा प्रवासी भारतीय की कहानी है जिसका नाम भारत है। वह अपने मुख्यमंत्री पिता की अचानक मौत के बाद देश लौटता है। वह राजनीति में मन मारकर आता है मगर एक सक्रिय मुख्यमंत्री बनता है।'

Mahesh Babu Film Bharat Ane Nenu Cited During No Confidence Motion Debate In Lok Sabha
Mahesh Babu

सांसद ने कहा, 'भारत हमेशा अपनी मां की कही बात कि जो वादा करने के बाद उसे निभा नहीं सकता उसे खुद को इंसान कहने का कोई हक नहीं है, उसे याद रखता है और उसका पालन करता है।' उन्होंने कहा कि यह फिल्म सुपरहिट इसलिए हुई क्योंकि इसने आम जनता के मन की बात की। जनता खोखले आश्वासनों और अधूरे वादों से ऊब चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu Film Bharat Ane Nenu Cited During No Confidence Motion Debate In Lok Sabha
Mahesh Babu

बता दें कि सांसद गाल्ला जयदेव रिश्ते में एक्टर महेश बाबू के जीजा है। वह एक नामी बिजनेस परिवार से ताल्लाुक रखते हैं। गाल्ला की गिनती अमीर सांसदों में होती है। साल 2014 के आम चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 683 करोड़ रुपये घोषित की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed