{"_id":"5bba0e93867a556882568b91","slug":"mahesh-babu-marks-on-twitter-above-7-million-a-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर मचाया तहलका, 70 लाख के पार हुई फैन फॉलोइंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर मचाया तहलका, 70 लाख के पार हुई फैन फॉलोइंग
Sun, 07 Oct 2018 07:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेलुगू के सुपरस्टार महेश बाबू के ट्विटर पर 7 मिलियन (70 लाख) से भी ज्यादा फैन्स इकठ्ठे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स का इस सपोर्ट पर धन्यवाद कहा है। बता दें कि किसी साउथ फिल्म एक्टर के लिए यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। गौरतलब है कि महेश की पिछली फिल्म 'भारत आने नेनु' थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़े थे।
2 of 5
mahesh babu
बता दें कि महेश ही अकेले ऐसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इस वक्त सबसे टॉप पर है। इस लिस्ट में तमिल एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु के 7 मिलियन और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष के ट्विटर पर 7.83 मिलियन फैन्स हैं। लेकिन महेश ने ये 7 का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान खड़ा किया है।
शायद ही आपको पता हो कि इसी साल 9 अगस्त को महेश बाबू ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाऋषि' से पर्दा उठाया था। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने फिल्म का लोगो लॉन्च किया था। इस फिल्म के ज्यादातर सीन भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फिल्माए गए हैं। फिल्म में महेश के अपोजिट पूजा हेगड़े होंगी। पूजा हेगड़े को इससे पहले बॉलीवुड फिल्म मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन के साथ मुख्य रोल में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahesh babu
बता दें कि साल 1979 में महेश बाबू तेलुगू फिल्म 'नीदा' के सेट पर गए थे। उस वक्त फिल्म डायरेक्टर दसारी नारायम राव ने छोटे से महेश के साथ फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। इस तरह से महज 4 साल की उम्र में महेश बाबू ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
5 of 5
mahesh babu
महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढा़ई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।