बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा का नाम सुनते ही सबके कान खड़े हो जाते हैं कि अब किस बड़ी हस्ती ने क्या कहा। ठहरिए, ऐसा किसी नया कुछ नहीं कहा है। लेकिन हम आज जिस अभिनेता की बात करने जा रहे हैं, उन्होंने बीते दिनों इसके चलते खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भाषा विवाद में एंट्री लेना उनकी गलती थी या प्रमोशन स्टंट यह कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन फिलहाल तो अपने दिए बयान से उन्हें फायदा ही मिलता दिख रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के बेस्ट एक्टर्स में गिने जाने वाले महेश बाबू की। बॉलीवुड के खिलाफ बयान देने के बाद उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी थी । इसके साथ महेश बाबू को खूब लाइमलाइट भी मिली, जिसके कारण उनकी हाली ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'टॉलीवुड का प्रिंस' कहे जाने वाले महेश बाबू ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें बहुत सी हिंदी में डब होकर नॉर्थ बेल्ट में भी रिलीज हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दर्शकों का प्यार और सम्मान पाने वाले इस अभिनेता ने कई ऐसी फिल्मों को ठुकरा दिया था, जो रिलीज के बाद हिट साबित हुई थीं। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Mahesh Babu: अल्लू अर्जुन नहीं Pushpa के लिए महेश बाबू थे पहली पसंद, इन सुपरहिट फिल्मों को भी मार चुके हैं लात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- पुष्पा: द राइज
क्या हमें बताने की जरूरत है कि इस फिल्म ने लोगों के दिलों पर कैसी छाप छोड़ी। फिल्म की कहानी और डायलॉग से लेकर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और गानों तक सब कुछ दर्शकों के दिलों में बस गया है। दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले सुकुमार ने यह फिल्म महेश बाबू के साथ बनाने की सोची थी, पर अभिनेता ने यह कहकर इसे रिजेक्ट कर दिया था कि फिल्म की कहानी उन्हें सूट नहीं करती।
फिल्म का नाम- गजनी
'गजनी' का नाम सुनते ही आप दिमाग की बत्ती जली होगी और सोचा होगा कि हम आमिर खान वाली 'गजनी' की बात करने जा रहे हैं। तो आपने गलत सोचा! हम बात कर रहे हैं साउथ की फिल्म 'गजनी' की, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने पहले यह महेश बाबू को ऑफर की थी लेकिन उन्होंने किसी कारणवश यह फिल्म करने से मना कर दिया था।
फिल्म का नाम- लीडर
'लीडर' भी महेश बाबू के पाले में होती, अगर वह इसे भी यह कहके न ठुकरा देते कि इसकी कहानी कुछ खास नहीं है। उनके फिल्म करने से मना करने के बाद 'लीडर', 'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती ने की और इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
फिल्म का नाम- 24
फिल्म '24' में पहले महेश बाबू को कास्ट किया गया था। महेश ने स्क्रिप्ट भी पढ़ी थी, लेकिन वह इसके तीनों किरदारों में फिट नहीं हो पा रहे थे। इसलिए उन्होंने कुछ दिनों बाद ही हाथ खड़े कर दिए थे और अपना नाम फिल्म से वापस ले लिया था। इसके बाद इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या लीड रोल निभाते नजर आए थे।