फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: अब महेश बाबू को पैन इंडिया स्टार बनाएंगे एसएस राजामौली, जल्द फिल्म के नाम का करेंगे एलान

Tue, 09 Aug 2022 11:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Aug 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu SS Rajamouli come together for a new Pan India Film actor revealed in an interview
एसएस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की गिनती तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स में की जाती है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के बर्थडे के दिन उनके फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है कि वह मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम फिल्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके इस खुलासे के बाद से ही फैंस की बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। 

Mahesh Babu SS Rajamouli come together for a new Pan India Film actor revealed in an interview
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजामौली के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे लिए उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। राजामौली गारु के साथ एक फिल्म करना 25 फिल्मों के बराबर है। यह शारीरिक रूप से बहुत कठिन होने वाला है, लेकिन मैं इसके बारे में वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। मुझे उम्मीद है कि हम कई बाधाओं को तोड़कर अपने काम को देश भर के दर्शकों तक पहुंचाएंगे।'

Mahesh Babu SS Rajamouli come together for a new Pan India Film actor revealed in an interview
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू

कुछ समय पहले ही विदेश से छुट्टी मनाकर लौटे महेश बाबू जल्द ही त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह उनके साथ अठाडु और खलेजा में नजर आ चुके हैं। महेश बाबू की त्रिविक्रम के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के बाद ही वह राजामौली की फिल्म शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu SS Rajamouli come together for a new Pan India Film actor revealed in an interview
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महेश बाबू न केवल दक्षिण के सुपरस्टार हैं, बल्कि हिंदी दर्शकों सहित देश भर में उनके प्रशंसक हैं। हालांकि हाल ही में अभिनेता को उनके  बॉलीवुड पर दिए गए बयान पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, राजमौली की बात करें तो वह केवल साउथ ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed