{"_id":"5ebfe1458ebc3e90835ddcbb","slug":"mahesh-bahu-vanity-van-inside-pics-which-costs-around-rs-6-2-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां देखिए महेश बाबू की लग्जरी वैनिटी वैन की Unseen तस्वीरें, इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे आलीशान बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यहां देखिए महेश बाबू की लग्जरी वैनिटी वैन की Unseen तस्वीरें, इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे आलीशान बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 16 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) लॉकडाउन की इस घड़ी में अपने परिवार संग वक्त बिता रहे हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के बाद तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। इस फिल्म से महेश बाबू ने डेब्यू किया था। आज नम्रता महेश बाबू की पत्नी हैं। वहीं महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जरी वैनिटी वैन भी है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
2 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : Twitter
महेश बाबू के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग 6.02 करोड़ रुपये है। 2013 में आई फिल्म 'सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु' के दौरान ही उन्होंने ये वैन खरीदी थी। ये वो जगह है, जहां महेश बाबू अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं। अभी तो लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में हैं लेकिन जब शूटिंग का वक्त होता है तो महेश बाबू को इसी जगह पर सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।
3 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : बीबीसी
महेश बाबू की इस वैनिटी वैन में दो बेडरूम हैं। तस्वीर में दिख रहा ये महेश का पर्सनल बेडरूम है। वहीं इसमें लगा टीवी सेट भी सामान्य नहीं है। ये सैटेलाइट टेलीविजन है जिसके जरिए कहीं भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और यहां किसी भी देश के चैनल्स देखे जा सकते हैं। महेश बाबू की विशेष डिमांड पर ये टेलीविजन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैनिटी वैन
- फोटो : बीबीसी
बीबीसी की खबर के मुताबिक ये महेश बाबू की वैनिटी वैन का दूसरा कमरा है। इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में आप महेश बाबू की मेकअप चेयर भी देख सकते हैं। वैनिटी वैन के इस हिस्से को उनका चलता फिरता ग्रीन रूम कह सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महेश बाबू की वैनिटी वैन
- फोटो : बीबीसी
महेश बाबू ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइनर को निर्देश देकर इसे तैयार कराया है। वैनिटी वैन को 'कारवां' भी कहा जाता है। बता दें महेश बाबू की वैनिटी वैन में उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीर भी लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।