लॉकडाउन में सितारों के पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक ऐसा ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' के दौरान का है। याद दिला दें कि कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक वक्त पर सब कुछ ठीक नहीं था। वहीं करण जौहर के शो में जब दोनों अभिनेत्रियां अलग-अलग पहुंची थीं तो भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
करण जौहर के शो में करीना ने प्रियंका की अंग्रेजी पर कसा था तंज, 'देसी गर्ल' ने यूं किया था पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में करण जौहर ने करीना से कहा, 'अगर उन्हें प्रियंका चोपड़ा से कोई एक सवाल पूछना हो तो वो क्या पूछेंगी?' इस पर करीना ने प्रियंका चोपड़ा की अंग्रेजी भाषा को लेकर कहा कि, 'मैं जानना चाहूंगी कि उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा?'
करीना के एपिसोड के बाद प्रियंका इस शो में पहुंची थीं। तब करण उनसे पूछते हैं कि, 'करीना कपूर उनसे जानना चाहती हैं कि उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा?' तब प्रियंका कहती हैं 'मैंने यह एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सीखा।'
A post shared by @ prime_bollywood on
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं था जब दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे पर तंज कसती नजर आई थीं। कई सालों बाद जब करीना और प्रियंका एक साथ करण जौहर के शो में पहुंची थीं। तब बातचीत के दौरान करीना, प्रियंका से पूछती हैं कि 'तुम्हें नहीं पता वरुण धवन किसे डेट कर रहा है?' तो प्रियंका कहती हैं कि 'नहीं, मुझे नहीं पता।' इसके बाद करीना कहती हैं 'सुनो हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो।' इसके बाद दोनों अभिनेत्रियां हंसने लगती हैं।
फिल्मों की बात करें तो करीना की हालिया रिलीज 'अंग्रेजी मीडियम' थी। लॉकडाउन की वजह से फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। फिल्म में इरफान खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल की मुख्य भूमिका है। वहीं प्रियंका चोपड़ा कुछ महीने पहले अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग दिल्ली में खत्म कर वापस विदेश लौट चुकी हैं।
जब 'कान फेस्टिवल' में छा गई थीं 'बिग बॉस' की ये कंटेस्टेंट , ग्लैमरस लुक से लूट ली महफिल