नागरिकता कानून को लेकर देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली में इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने 6 बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है। इस मामले पर बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म मेकर महेश भट्ट ने संविधान की शपथ लेते हुए कहा कि वो अपने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करेंगे।
Video: नागरिकता कानून के विरोध में उतरे महेश भट्ट, प्रतिज्ञा लेकर बोले- नहीं जमा करुंगा कागजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो संविधान की शपथ ले रहे हैं। भट्ट कहते हैं, 'हमें लगता है कि नागरिकता संशोधन बिल भेदभाव करता है और यह संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करता है। हम इस बिल का विरोध करते हैं। अगर ये कानून बन जाता है तो हम इसका बायकॉट करेंगे।'
महेश भट्ट आगे कहते हैं, 'हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि यदि हमारी नागरिकता को लेकर कोई कागजात मांगे जाते हैं तो हम इसे जमा नहीं कराएंगे। भारत का संविधान अमर रहे। भारत की एकता अमर रहे। हमें अपनी एकता और अनेकता में गर्व है। हम शपथ लेते हैं कि हर नागरिकों के साथ समानता का व्यवहार करेंगे।'
Thanks @MaheshNBhatt for taking this pledge and kicking off a national campaign against Citizenship Amendment.
Let's all take this pledge and invite another person to defend our constitution and boycott CAB based NRC.
I begin with @pbhushan1 pic.twitter.com/82qKR9gnDW
बता दें कि इससे पहले अभिेनेत्री नंदिता दास ने जामिया हिंसा पर हैरानी जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'ये क्या हो रहा है? नागरिकता अधिनियम को लेकर जामिया परिसर में दिल्ली पुलिस का तूफान, अंदर फायर टियर गैस के गोले छोड़े, छात्र अंदर फंसे।'
पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस नेता, कहा 'उन्हें रिहा कर देना चाहिए...'