नागरिकता कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के जामिया नगर में इस कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हिंसा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस ने पत्रकार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की। इस मामले पर बॉलीवुड हस्तियों के रिएक्शन आने लगे हैं। नंदिता दास ने ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जामिया हिंसा पर अभिनेत्री नंदिता दास का बयान, ट्वीट कर जताई हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदिता दास ने ट्वीट कर लिखा है- 'ये क्या हो रहा है? नागरिकता अधिनियम को लेकर जामिया परिसर में दिल्ली पुलिस का तूफान, अंदर फायर टियर गैस के गोले छोड़े, छात्र अंदर फंसे।'
What’s going on??? Citizenship Act: Delhi police storm into Jamia campus, fire tear gas inside, students trapped https://t.co/mNA4xcQ7oA via @scroll_in
नंदिता से पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इस घटना पर विरोध जता चुकी हैं। स्वरा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा, 'यह कश्मीर या असम नहीं है। यह दिल्ली है। हमारे लोकतंत्र का तमाशा बना दिया गया है। ये पुलिसकर्मियों की फौज आतंकवादियों, देशविरोधियों या पाकिस्तानी सेना से नहीं बल्कि स्टूडेंट्स से लड़ रही है, उन पर आंसू गैस छोड़ रही है, पत्थरबाजी कर रही है और उनपर बल प्रयोग कर रही है। कुछ ट्रेंडी हैशटैग्स लगा रही हूं ताकि अंधभक्तों को अच्छा लगे कि कैसे हमारे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। विरोध अभी भी जारी है।'
View this post on Instagram
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on
जीशान अयूब भी छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। जीशान ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराते हुए लिखा, 'असम से वीडियोज नहीं आ पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें।' उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, '#jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।'
If you want to see how #DeathofDemocracy looks like, Here is just one video in the series https://t.co/H6BZkmFt4f
बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन देखते ही देखते ये प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन में बाहरी लोगों के शामिल होने के चलते ये हालात बने हैं।