फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस नेता, कहा 'उन्हें रिहा कर देना चाहिए...'

Sun, 15 Dec 2019 10:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor reaction on Payal Rohatgi arrest after comment on Motilal Nehru
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पायल रोहतगी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कई विवादों में आ चुकी हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


 

 

Congress leader Shashi Tharoor reaction on Payal Rohatgi arrest after comment on Motilal Nehru
शशि थरूर - फोटो : एएनआई

अभिनेत्री पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, 'इसमें संदेह नहीं कि उनकी टिप्पणी झूठी और घटिया है...लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना समझदारी नहीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि बिना पुलिस हस्तक्षेप के उन्हें बेवकूफाना बातें करने देना...उन्हें रिहा कर देना चाहिए।' शशि थरूर के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं इस मामले में राजस्थान के बूंदी की एसपी एम. गुप्ता ने कहा है कि एक विवादित वीडियो के बाद पायल रोहतगी के खिलाफ 10 अक्टूबर को शिकायत दर्ज हुई थी। 

Congress leader Shashi Tharoor reaction on Payal Rohatgi arrest after comment on Motilal Nehru
पायल रोहतगी - फोटो : file photo

एम. गुप्ता ने कहा, 'पायल रोहतगी के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की धारा 504, 505 के तहत मामला दर्ज हुआ था। हमने बहुत बार पायल रोहतगी को नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।' वहीं अपनी गिरफ्तारी के बारे में खुद पायल के ट्विटर के जरिए दी। पायल ने ट्वीट में लिखा है- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor reaction on Payal Rohatgi arrest after comment on Motilal Nehru
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor reaction on Payal Rohatgi arrest after comment on Motilal Nehru
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पायल रोहतगी बिग बॉस के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। पायल ने साल 2012 के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इतना ही नहीं अपने 10 साल के करियर में पायल ने करीब 20 फिल्मों में ही काम किया है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर से बेघर होकर बोले हिंदुस्तानी भाऊ, मेरी मां का प्यार मुझे बाहर खींच लाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed