बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर महेश भट्ट का जन्मदिन 20 सितंबर को होता है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन कलाकार भी दिए हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के कलाकारों की वजह से काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों को असली पहचान उनकी फिल्मों से ही मिली है।
महेश भट्ट का जन्मदिन और अली जफर पर 2 अरब का मुकदमा सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
भारत रत्न और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि सावरकर से उनके घनिष्ठ रिश्ते हैं। लता ने यह ट्वीट ऐसे समय किया, जब देश में सावरकर को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। हालांकि लता ने यह ट्वीट विरोधियों को नसीहत देने के तौर पर भी किया है।
सावरकर के साथ रिश्ते पर लता मंगेशकर का खुलासा, विरोध करने वालों को पहले ही बता चुकी हैं नादान
करीना कपूर इस बार अपना जन्मदिन पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में मनाएंगी। इस दिन को खास बनाने के लिए आलीशान इंतजाम किए गए हैं। बुद्धवार को सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना और बेटे के साथ पटौदी के लिए निकले लेकिन यहां वो रास्ता भटक गए।
पटौदी में अपने ही महल का रास्ता भूल गए सैफ अली खान, करीना और तैमूर के साथ ऐसे ढूंढा घर
अभिनेता से नेता बने सनी देेओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के खिलाफ रेलवे कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट के अनुसार इन दोनों कलाकारों ने 20 साल पहले गैरकानूनी तरीके से ट्रेन की इमरजेंसी चेन खिंची थी, जिसकी वजह से ट्रेन 25 मिनट देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बात की जानकारी सनी देओल और करिश्मा कपूर के वकील ने दी है।
सनी देओल और करिश्मा कपूर आए मुश्किल में, 20 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। अली पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं मीशा शफी ने उनपर 2 अरब रुपए का मुकदमा ठोका है। मीशा ने लाहौर कोर्ट में केस फाइल करते हुए आरोप लगाया है कि अली जफर ने उनपर बेबुनियादी और गलत बयान दिए हैं।
इस पाकिस्तानी एक्टर पर हुआ 2 अरब का मुकदमा, लगे ये गंभीर आरोप
