{"_id":"5d8359908ebc3e013662ab12","slug":"mahesh-bhatt-birthday-here-are-his-untold-relationship-with-parveen-babi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परवीन बाबी के प्यार में महेश भट्ट ने छोड़ दिया था परिवार, कहा था- 'उस औरत की बर्बादी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परवीन बाबी के प्यार में महेश भट्ट ने छोड़ दिया था परिवार, कहा था- 'उस औरत की बर्बादी...'
अपूर्वा राय
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 19 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
परवीन बाबी, महेश भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का 20 सितंबर को जन्मदिन है। महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की हैं जिनमें अर्थ, आशिकी, सारांश जैसी फिल्में शामिल हैं। महेश भट्ट के पिता भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्मकार थे। शुरू से ही महेश भट्ट का रुझान फिल्मों की तरफ ही था। महेश ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में आई डॉक्यूमेंट्री 'संकट' से की थी। महेश भट्ट जल्द ही अपनी हिट फिल्म सड़क की सीक्वल लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी आलिया नजर आएंगी। महेश भट्ट के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 7
parveen babi with mahesh bhatt
महेश भट्ट ने अपने तीन दशक लंबे करियर में 50 से ज्यादा फिल्लों का निर्देशन किया है। फिल्मों के अलावा महेश भट्ट अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे। और अफेयर भी परवीन बाबी जैसी बोल्ड एक्ट्रेस के साथ। ऐसी एक्ट्रेस जो सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं।
3 of 7
परवीन बाबी
दोनों का रोमांस 1977 के आखिर में शुरू हुआ था, तब महेश भट्ट भी शादीशुदा थे लेकिन वो अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे। ये वो दौर था जब परवीन चोटी की स्टार थीं और महेश भट्ट एक फ्लॉप फिल्ममेकर। महेश भट्ट के साथ रोमांस के दौरान ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हुई थी जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्ज़ोफ़्रेनिया बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
परवीन बाबी
महेश भट्ट खुद ये कबूल कर चुके हैं कि वो परवीन बाबी (Parveen Babi) से बहुत प्यार करते थे। महेश भट्ट ने उनकी जिंदगी पर फिल्म भी बनाई। साल 2005 में परवीन के मरने के बाद महेश भट्ट ने 'वो लम्हे' बनाई। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने परवीन बाबी के संघर्ष के दिनों को इस फिल्म में दिखाया था। बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि इस फिल्म को बनाकर महेश भट्ट ने परवीन बाबी (Parveen Babi) के प्रति एक श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।
विज्ञापन
5 of 7
परवीन बाबी
यह फिल्म बहुत तो नहीं चली पर फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की गॉसिप खूब बनीं। इस समय यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये ही कमाए थे। 'वो लम्हे' में कंगना रनौत (kangana ranaut) परवीन बाबी (Parveen Babi) के किरदार में नजर आईं थी वहीं शाइनी आहूजा महेश भट्ट के किरदार में दिखे थे। कहा जाता है कि महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म 'अर्थ' परवीन बाबी की ही लाइफ की कहानी है। इस फिल्म ने महेश भट्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।