{"_id":"6055cc6c1320a83a4a385a95","slug":"mahesh-bhatt-does-not-want-alia-bhatt-to-get-married-ever-know-the-real-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने किया खुलासा, शादी के नाम पर बाथरूम में बंद कर देने की धमकी देते हैं पिता महेश भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने किया खुलासा, शादी के नाम पर बाथरूम में बंद कर देने की धमकी देते हैं पिता महेश भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। एक तरफ तो उनकी कई फिल्मों की शूटिंग जारी है तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर संग उनका अफेयर के किस्से सुर्खियों में है। रणबीर और आलिया के शादी करने की खबरें भी अक्सर सुनने को मिल जाती है। हालांकि आलिया भट्ट के पिता और मशहूर निर्देशक महेश भट्ट नहीं चाहते कि आलिया इतनी जल्दी शादी करें।
2 of 5
पूजा भट्ट, महेश भट्ट और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल महेश भट्ट अपनी बेटियों से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें लेकर काफी पॉजेसिव हैं। वो नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटियां शादी कर लें और उनके दूर चली जाएं। इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने खुद एक इंटरव्यू में किया। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि, 'मेरे पापा हमारी बहुत फिक्र करते हैं। उनका बस चले तो वो मेरी कभी शादी ना होने दें'। आलिया ने कहा कि उनके पिता कभी कभी उन्हें बाथरूम में बंद करने की धमकी भी देते हैं'। महेश भट्ट को अपनी बेटियों के प्यार के बट जाने का डर बना रहता है।
3 of 5
महेश भट्ट और आलिया भट्ट
आगे आलिया ने कहा कि, 'शादी की बात आते ही वो कहते कि वो मुझे बाथरूम में बंद कर देंगे लेकिन अपनी आखों से दूर नहीं जाने देंगे। उन्हें डर है कि मेरी शादी हो गई तो मैं उनसे दूर चली जाऊंगी'। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार वाले भी एक दूसरे के साथ अक्सर वक्त बिताते नजर आते हैं। ऐसे में अक्सर ऐसी खबरें सामने आती है कि रणबीर और आलिया दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में राजी अभिनेत्री ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी का आयोजन आलिया के मेंटर और मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने किया था। उनकी इस पार्टी में रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के चलते शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें को आलिया जल्द ही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म 'आरआरआर' में भी वो सीता के किरदार में नजर आएंगी। रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।