रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा का फेस रिवील किया। अपनी बेटी को लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैपराजी के सामने आए और जमकर पोज दिए। रणबीर-आलिया की तरफ से फैंस के लिए ये बड़ा तोहफा था। हर कोई इस पर हैरान था। यहां तक कि राहा के नाना यानि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी हैरान थे। अब उन्होंने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Mahesh Bhatt: राहा को मीडिया से मिलवाने के बेटी-दामाद के फैसले पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हैरान था
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कहा कि राहा परिवार की सबसे नई स्टार हैं। जब भी घर जाते हैं तो बाकी सब बैकग्राउंड में रहते हैं, राहा सबका ध्यान खींच लेती हैं। पिछले साल क्रिसमस के दौरान फैंस तब आश्चर्यचकित रह गए जब रणबीर और आलिया ने पहली बार अपनी बेटी के साथ तस्वीर खिंचवाई। करीब एक साल के इंतजार के बाद आलिया और रणबीर ने राहा को मीडिया से मिलवाया।
महेश भट्ट ने कहा, 'मैं खुद भी सरप्राइज्ड था कि उन्होंने ऐसा किया। मुझे लगता है कि उन्हें लगा होगा कि ठीक है, अब राहा एक साल की हो गई हैं और अब समय आ गया है कि उसे दुनिया से मिलवाया जाए, उन लोगों से जो ये जानने के लिए उत्सुक थे कि उनका बच्चा कैसा दिखता है। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे बेहद शालीनता के साथ किया और कहना होगा कि मीडिया ने बहुत सभ्य व्यवहार किया'।
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं निर्माता, भोपाल में होगी स्क्रीनिंग!
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि आलिया और रणबीर ने मीडिया के सामने राहा को लाने से पहले उन्हें बताया था कि वे ज्यादा शोर न करें। पैपराजी ने भी इस जरूरत को समझा, इसकी भी तारीफ की जानी चाहिए। महेश भट्ट ने आगे कहा कहा कि राहा खुद भी कैमरा का सामने काफी सहज थीं, ये देखकर वे एकदम हैरान रह गए।
Rashmika-Vijay: 'वे मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं', रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच रश्मिका ने विजय पर लुटाया प्यार
महेश भट्ट ने कहा, 'पिछली पीढ़ी के बच्चे कैमरा के सामने आने से डरते थे, लेकिन इसके विपरीत राहा इस तरह आईं, जैसे उन्हें सबकुछ पहले से पता हो। इससे लगता है कि ये सब उनके जीन में है। आलिया और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते वर्ष रणबीर 'एनिमल' में नजर आए, वहीं आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखीं। अपनी-अपनी फिल्मों के लिए दोनों सितारों को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
Priyanka-Nick: प्रियंका-निक ने इस वजह से खाली किया अपना लॉस एंजिल्स वाला घर, विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज