फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर-आलिया के रिश्ते पर महेश भट्ट ने लगाई मुहर, बोले- 'दोनों प्यार में हैं और शादी भी...'

Wed, 12 Dec 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
mahesh bhatt speak up on ranbir kapoor and alia bhatt relation
ranbir alia - फोटो : instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने-अपने करियर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सीरियस हैं । रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ सेट पर काफी समय बिताते हैं । अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है लेकिन हाल ही में महेश भट्ट ने उनके रिश्ते के बारे में बताया । 
mahesh bhatt speak up on ranbir kapoor and alia bhatt relation
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
टेलीग्राफ से बात करते हुए महेश भट्ट ने बताया, 'जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए । मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं... वह बहुत अच्छे इंसान हैं । अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है ।'
mahesh bhatt speak up on ranbir kapoor and alia bhatt relation
mahesh bhatt
महेश भट्ट आगे कहते हैं, 'क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं।  ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा । मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh bhatt speak up on ranbir kapoor and alia bhatt relation
ranbir and alia - फोटो : instagram
भट्ट ने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा, 'जिंदगी को अपने नियमों के मुताबिक जिया जाना चाहिए । चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं कि कल हमारे लिए क्या उपहार लेकर आ रहा है ।' बता दें कि इससे पहले भी भट्ट ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर बयान दिया था । 
विज्ञापन
mahesh bhatt speak up on ranbir kapoor and alia bhatt relation
alia bhatt and ranbir kapoor
तब महेश भट्ट ने उनके रिश्ते के बारे में साफ तौर पर कोई भी टिप्पड़ी करने से मना कर दिया था । अब जब रणबीर-आलिया का रिश्ता शादी तक पहुंचने जा रहा है तब उन्होंने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed