फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिर से ट्रोल हुए महेश भट्ट, इस ट्वीट पर भड़के फैंस

Tue, 23 Jun 2020 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Jun 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
mahesh bhatt tweet about life now sushant singh rajput fans trolled to him
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्ममेकर महेश भट्ट भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बने हुए हैं। महेश भट्ट पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। साथ ही सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के साथ की उनकी पुरानी तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अब महेश भट्ट ने एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। 

mahesh bhatt tweet about life now sushant singh rajput fans trolled to him
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक शख्स हथौड़े से घड़ी तोड़ता दिख रहा है। महेश भट्ट ने लिखा कि 'खुद को मरा हुआ सोचो। आप अपनी जिंदगी जी चुके हो। अब, जो रह गया है उसे लो और अच्छी तरह जियो।' 

mahesh bhatt tweet about life now sushant singh rajput fans trolled to him
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट के इस ट्वीट के बाद सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक भड़क गए और वो इसे अभिनेता से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स ने महेश भट्ट पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो वहीं कई ने कहा कि गुटबाजी की वजह से नए टैलेंट को इंडस्ट्री में मौका नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh bhatt tweet about life now sushant singh rajput fans trolled to him
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले महेश भट्ट ने एक ट्वीट कर लिखा था कि 'मरता हुआ आदमी फनी चीजें सोचता है। और हम सब ऐसे ही हैं। क्या हम सब ऐसे नहीं है? मरता हुआ आदमी?' उनके इस ट्वीट पर भी लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
mahesh bhatt tweet about life now sushant singh rajput fans trolled to him
सुशांत सिंह राजपूत, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले महेश भट्ट के भाई और निर्माता मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि जब वो सुशांत से मिले थे तब ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि सब कुछ ठीक नहीं है। मुकेश भट्ट ने कहा था कि ''इस बारे में मैंने महेश भट्ट से भी बात की थी और इशारा किया था कि सुशांत, 'परवीन बाबी के रास्ते पर' है। मुझे पहले ही लग रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है।''

VIDEO: जब सारा अली खान के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान का ऐसा था रिएक्शन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed