फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना और पुलिस को असली हीरो मानते हैं परेश रावल, आने वाली पीढ़ी के लिए बोली ये बड़ी बात

Tue, 23 Jun 2020 12:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jun 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal said We Should Start Calling Actors As Entertainers And Our Army and Police As Heroes
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता परेश रावल बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी देते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस और लोगों से बेहद खास अपील की है जिसको सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Paresh Rawal said We Should Start Calling Actors As Entertainers And Our Army and Police As Heroes
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल परेश रावल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लोगों से अपील की है कि मनोरंजन के पर्दे पर नजर आने वाले कलाकारों को एंटरटेनर बोलना चाहिए जबकि हमारी पुलिस और सेना को हीरो कहना चाहिए। परेश रावल ने पुलिस और सेना को लेकर प्रतिक्रिया ऐसे समय में दी है जब हाल ही में चीन से चल रहे सीमा विवाद के दौरान 20 जवान शहीद हो गए। वहीं कोरोना संकट में पुलिस दिन- रात लोगों के लिए काम कर रही है। 

Paresh Rawal said We Should Start Calling Actors As Entertainers And Our Army and Police As Heroes
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें कलाकारों को एंटरटेनर कहना शुरू कर देना चाहिए और हमारी सेना और पुलिस को हीरो कहना चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को असली हीरो का मतलब पता चल सके'। सोशल मीडिया पर परेश रावल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal said We Should Start Calling Actors As Entertainers And Our Army and Police As Heroes
परेश रावल और रामचंद्र गुहा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में परेश रावल मशहूर लेखक रामचंद्र गुहा पर तंज कसने की वजह से सुर्खियों में थे। दरअसल रामचंद्र गुहा ने ब्रिटिश लेखक के हवाले से गुजरात को सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ बताया था। गुहा की यह बात परेश रावल को पसंद नहीं आई और उन्होंने उन्हें तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे गुहा को किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है।

विज्ञापन
Paresh Rawal said We Should Start Calling Actors As Entertainers And Our Army and Police As Heroes
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'इतिहास की पुस्तकों को विकृत करने के बाद, गुटलेस गुहा गुजराती/बंगाली का एक नया राग छेड़ते हैं! ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है...!'  परेश रावल के अलावा उनके फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रामचंद्र गुहा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed