{"_id":"5bfcd0e5bdec224162108586","slug":"mahesh-bhupati-reveals-how-sajid-khan-rude-vulgar-to-her-housefull-co-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भूपति ने खोला साजिद की करतूतों का चिट्ठा, 'हाउसफुल के सेट पर एक्ट्रेस के साथ करते थे ये सब'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भूपति ने खोला साजिद की करतूतों का चिट्ठा, 'हाउसफुल के सेट पर एक्ट्रेस के साथ करते थे ये सब'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahesh bhupati
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता के बाद बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया । इसमें जिस डायरेक्टर का नाम सबसे ज्यादा बदनाम हुआ वो हैं साजिद खान । साजिद खान पर कई महिलाओं ने अश्लील बातें और यौन शोषण करने का आरोप लगाया । इन आरोपों के बाद साजिद की बहन फराह खान और कजिन फरहान अख्तर ने भी उनका विरोध किया ।
2 of 5
mahesh bhupati
- फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू में लारा दत्ता के पति महेश भूपति ने भी साजिद की करतूतों का चिट्ठा खोल दिया । टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने बताया कि साजिद अपनी हाउसफुल की कोस्टार के साथ बेतुकी और अश्लील बातें करते थे । जिससे वो बहुत असहज हो जाती थी । लारा ने शादी से पहले साजिद की शिकायत महेश भूपति से की थी ।
3 of 5
sajid khan
महेश भूपति ने बताया, 'जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो लारा ‘हाउसफुल’ की शूटिंग कर रही थी। उस समय हम लोग लंदन में थे। वह और उसकी करीबी दोस्त जो कि हेयर ड्रेसर थी, वह इस बात की शिकायत करती थी कि उनकी एक सह कलाकार के साथ साजिद खान खराब और अश्लील व्यवहार कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lara dutta
भूपति बरखा दत्त के साथ ‘वी द विमन’ कार्यक्रम में रविवार की रात में बात कर रहे थे। साजिद खान के निर्देशन में 2010 में बनी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, जिया खान और अर्जुन रामपाल थे। भूपति ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि तुम चारों (जो उस फिल्म में काम रहे थे) साजिद के आचरण के भागीदार हो क्योंकि तुमने उसका विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
lara dutta
भूपति ने कहा, 'वह जानते हैं कि फिल्मी दुनिया अलग तरह से काम करती है, लेकिन फिर भी किसी के अशोभनीय व्यवहार की अनदेखी नहीं की जा सकती।' बता दें कि आरोप लगने के बाद साजिद खान ने 'हाउसफुल 4' के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया । साथ ही अक्षय कुमार ने भी एक नोट जारी कर साजिद के व्यवहार की आलोचना की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।