सुपरहिट फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी कल यानी 13 सिंतबर को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 13 सितंबर 1973 को पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में हुआ था। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी और ऐश्वर्या आपस में बहन हैं...यह सच है या नहीं खबर में जानते हैं...
महिमा चौधरी-ऐश्वर्या राय में है बहन का रिश्ता, ये वीडियो देख समझ आ जाएगा सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी की बहू और खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन जब से सोशल मीडिया पर आई हैं तब से वह बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक्ट्रेस महिमा चौधरी संग नजर आ रही थीं।
यह एक पुराना विज्ञापन वीडियो है जिसमें यह दोनों फेयरनेस क्रीम का प्रचार कर रही हैं। ऐसे में इस विज्ञापन में महिमा ने ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का किरदार निभाया है। इसमें महिमा अपनी बड़ी बहन ऐश्वर्या से उसकी खूबसूरती का राज पूछती हैं तो ऐश उन्हें क्रीम का नाम बताती हैं। दरअसल, इस दौरान ऐश मिस वर्ल्ड बनी थीं जिसके चलते उन्हें इस विज्ञापन में काम करने का मौका मिला था।
90's ad😄💜 @aishwaryaraibachchan_arb @mahimachaudhry1 . . . #instabolly #bollywood
A post shared by Bollywood Entertainment💎 (@lnstabolly) on
बता दें कि महिमा और भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के बीच 6 साल तक रिश्ता रहा था लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी। वहीं, दोनों का ब्रेकअप होने के बाद महिमा ने पेस पर धोखा देने का खुलासा किया था। महिमा ने प्रेग्नेंट होने के चलते जल्द से जल्द आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। लेकिन महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रह रही हैं। इन दिनों महिमा चौधरी अपने दो बच्चों के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन 'परदेस' ही उनकी एकमात्र सबसे सुपरहिट फिल्म हैं। महिमा ने फिल्म 'दाग द फायर', 'धड़कन' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया है।