{"_id":"67586f10548caabac302028f","slug":"mahira-khan-is-gaining-publicity-by-taking-shah-rukh-khan-name-actress-hit-back-at-trolls-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahira Khan: शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोर रहीं माहिरा खान? अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर किया पलटवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahira Khan: शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोर रहीं माहिरा खान? अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर किया पलटवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:10 PM IST
सार
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पर शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोरने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, अब माहिरा को ट्रोल्स पर पलटवार करते देखा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
रईस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने राहुल ढोलकिया की 2017 की फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में स्क्रीन स्पेस साझा की थी। माहिरा लगभग हर इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफ करती नजर आती हैं, लेकिन नेटिजन्स भी उन्हें आड़े हाथों लेने से नहीं चूकते हैं। नेटिजन्स का आरोप है कि माहिरा ध्यान आकर्षित करने के लिए बार-बार शाहरुख का नाम लेती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने कराची में आलमी उर्दू कॉन्फ्रेंस 2024 में ट्रोल्स पर पलटवार किया है।
2 of 5
माहिरा खान
- फोटो : यूट्यब
माहिरा से शाहरुख को लेकर पूछा गया सवाल
बातचीत के दौरान माहिरा ने कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू होता है तो उनसे हमेशा शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल किया जाता है। माहिरा ने बताया कि शाहरुख की बात करने से उनका मन कभी नहीं भरेगा।
3 of 5
माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पब्लिसिटी के लिए ले रहीं एसआरके का नाम
माहिरा खान ने कहा, 'मुझसे कोई पूछता है तो मैं उसका जवाब देती हूं। फिर लोगों को लगता है कि मैं उनके बारे में बात कर रही हूं। मैं अपने आप कभी उनकी बात नहीं करती हूं।' इवेंट के दौरान होस्ट ने माहिरा से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बारे में पूछा, जहां कई यूजर्स ने उन पर पब्लिसिटी के लिए खान के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान का ट्रोल्स पर पलटवार
इस पर माहिरा ने कहा, 'मुझे ये होता है कि आप मुझसे पूछिए ही नहीं उनके बारे में फिर।' उन्होंने शाहरुख को अपना 'बचपन का प्यार' भी कहा। इससे पहले, राहुल ने साझा किया था कि गौरी खान की मां द्वारा माहिरा का नाम सुझाए जाने के बाद उन्हें 'रईस' में कास्ट किया गया था। अपने यूट्यूब चैनल पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर बात करते हुए, ढोलकिया ने साझा किया, 'गौरी की मां ने माहिरा को देखा था और मेरी मां ने उन्हें कुछ पाकिस्तानी टेलीविजन शो में देखा था। उन दोनों ने कहा कि ये लड़की अच्छी है।'
विज्ञापन
5 of 5
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @mahirahkhan
राहुल ढोलकिया ने बताई थी कास्टिंग की असल वजह
उन्होंने आगे बताया, 'हनी त्रेहन हमारे लिए कास्टिंग कर रहे थे। मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या वह माहिरा को जानते हैं। उन्होंने कहा, 'वह यहां कुछ प्रमोशनल काम के लिए आई हैं।' फिर उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें कल लाऊंगा, आप भूमिका के लिए उनका ऑडिशन ले सकते हैं।' फिर हमने एक्सेल कार्यालय में उसका ऑडिशन लिया, ऑडिशन के बाद मैंने घोषणा की, 'मुझे मेरी आसिया मिल गई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।