{"_id":"5abe3bbd4f1c1bd7618b48c0","slug":"mahira-khan-welcomed-nobel-peace-prize-winner-malala-yousafzai-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद जब पाकिस्तान लौटीं मलाला तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद जब पाकिस्तान लौटीं मलाला तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में स्मोंकिंग करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। माहिरा ने अब 6 साल बाद अपने मुल्क पाकिस्तान लौटीं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का स्वागत किया है।
माहिरा ने ट्वीटर पर मलाला का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है कि 'वैलकम होम बेबी गर्ल'। माहिरा के इस ट्वीट को उनके काफी फैंस ने लाइक और रिट्वीट किया है। पता हो कि माहिरा शाहरुख की फिल्म 'रईस' में नजर आ चुकीं हैं।
Welcome home baby girl @Malala !
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) March 29, 2018
🌸💕
वहीं बात करें मलाला यूसुफजई की तो वह करीब 6 साल बाद अपने मुल्क पाकिस्तान लौटी हैं। मलाला पर साल 2012 में पाकिस्तान के तालिबान आतंकियों ने हमला कर दिया था। 6 साल पहले मलाला ने लड़कियों की शिक्षा की वकालत की थी। इस कारण तालिबानी आतंकवादियों ने उनके सिर पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि माहिरा खान का बीते दिनों एक इवेंट शो के दौरान बैकस्टेज पर सिगरेट पीते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। स्मोंकिंग के कारण माहिरा को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के भद्दे कमेंट भी किए हैं।