फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyamani: जवान में नयनतारा को शाहरुख खान जितना मिला महत्व, प्रियामणि ने की महिला प्रधान फिल्मों पर बात

Fri, 12 Apr 2024 10:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Apr 2024 10:02 AM IST
सार

इसके साथ ही इंडस्ट्री से मान्यता प्राप्त करने के बारे में बात करते हुए प्रियामणि ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, तो मुझे उस वैधता की आवश्यकता है। फिर चाहे फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमाए हों।

विज्ञापन
Maidaan Priyamani On Female Centric films Said Jawan Actress Nayanthara Balanced her career so Beautifully
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री प्रियामणि बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में अभिनय करने के बाद वह इस साल की शुरुआत में आर्टिकल 370 में अभिनय करती हुई नजर आईं। इन दिनों अभिनेत्री अजय देवगन के साथ फिल्म मैदान में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में एक बातचीत में अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों की सफलता और महिला केंद्रित फिल्मों को लेकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने  भी अपनी राय साझा कि क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पुरुष प्रधान है।

Maidaan Priyamani On Female Centric films Said Jawan Actress Nayanthara Balanced her career so Beautifully
प्रियामणि - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियामणि ने सफलता से निपटने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने अभी तक सफलता से नहीं निपटी हूं। मेरी पिछली फिल्में जिस तरह से बनी हैं और हमें जो प्रतिक्रिया और प्यार मिला है, मैं उससे बेहद खुश हूं। बॉक्स ऑफिस नंबर मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, कहीं न कहीं अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो यह मायने रखता है। मगर बाकी सभी लोग अगर खुश हैं तो यह मेरे लिए मायने रखता है।' 

Dhanush-Aishwaryaa: बच्चों को लेकर धनुष-ऐश्वर्या के बीच कोर्ट में नहीं होगी लड़ाई, मां को मिलेगी कस्टडी!

Maidaan Priyamani On Female Centric films Said Jawan Actress Nayanthara Balanced her career so Beautifully
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही इंडस्ट्री से मान्यता प्राप्त करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, तो मुझे उस वैधता की आवश्यकता है। फिर चाहे फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमाए हों। मैं जिस स्थान पर अभी हूं, उसे लिए मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। मेरा काम मेरे लिए बोलता है। साथ ही लोगों का प्यार ही मेरे लिए मान्यता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Maidaan Priyamani On Female Centric films Said Jawan Actress Nayanthara Balanced her career so Beautifully
प्रियामणि - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने महिला-केंद्रित फिल्मों पर बात करते हुए कहा, 'मैंने कई महिला-केंद्रित फिल्में भी की हैं, जो कि पुरुषों द्वारा निर्देशित थीं। पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में बहुत कम महिला-केंद्रित फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर आप साउथ की फिल्में गिनें, तो भी आप कुछ चुन सकते हैं। अब बहुत सारे सिनेमा आ रहे हैं, जहां महिलाएं पूरी फिल्म अपने कंधों पर ले रही हैं।'

विज्ञापन
Maidaan Priyamani On Female Centric films Said Jawan Actress Nayanthara Balanced her career so Beautifully
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियामणि ने कहा, 'साउथ की भी कई फिल्मों में अभिनेत्रियां आगे रहती हैं। नयनतारा इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं। उन्होंने अपने करियर को इतनी खूबसूरती से बैलेंस किया है। वह महिला-केंद्रित फिल्में कर रही हैं, जो अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हैं। उन्होंने जवान जैसी फिल्म की, जिसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में उन्हें उतनी ही अहमियत दी गई जितनी शाहरुख खान को दी गई।' 

Pavitra-Eijaz: रिश्ते में रहते हुए एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को दिया था धोखा? सामने आई कपल के ब्रेकअप की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed