{"_id":"66180879b6eb44d2820699b6","slug":"teesha-jumped-with-joy-after-singing-her-first-song-with-brother-sonu-nigam-know-with-which-film-she-started-h-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teesha Nigam: भाई सोनू निगम के साथ पहला गाना गाकर खुशी से झूम उठीं तीशा, जानिए किस फिल्म से शुरू किया था सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Teesha Nigam: भाई सोनू निगम के साथ पहला गाना गाकर खुशी से झूम उठीं तीशा, जानिए किस फिल्म से शुरू किया था सफर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:27 PM IST
सार
कभी नीतिका निगम के नाम से मशहूर रहीं गायिका का नया नाम तीशा निगम हो गया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावणी के साथ अपना प्लेबैक सिंगिंग करियर शुरू करने वाली तीशा की गायकी के सफर में एक नया मुकाम आया है और ये मुकाम है उनका नया गाना।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम-तीशा निगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कभी नीतिका निगम के नाम से मशहूर रहीं गायिका का नया नाम तीशा निगम हो गया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावणी के साथ अपना प्लेबैक सिंगिंग करियर शुरू करने वाली तीशा की गायकी के सफर में एक नया मुकाम आया है और ये मुकाम है उनका नया गाना। पार्श्वगायक सोनू निगम ने अपनी बहन तीशा निगम के साथ ‘ओ मेरे हमनवा’ नामक एक भावपूर्ण गीत के लिए सहयोग किया है।
2 of 5
तीशा निगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार को जारी किए गए गीत ‘ओ मेरे हमनवा’ में दिल टूटने की कहानी है और जज्बात की टेढ़ी गलियों से गुजरता ये गीत सुंदर भी बन पड़ा है। गाने के बारे में सोनू निगम कहते हैं, “गाने के बोल में असुरक्षा की भावना व्यक्त की गई है, जो वास्तव में मुझे छू गई जब मैंने इसे पहली बार सुना। यह उस दर्द और संवेदनशीलता को खूबसूरती से चित्रित करता है जो चरित्र अनुभव करता है।”
3 of 5
तीशा निगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं तीशा निगम कहती हैं, “यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह मेरे भाई सोनू के साथ मेरा पहला गाना है। उनके साथ काम करना न केवल मजेदार था, बल्कि कलात्मक रूप से भी संतोषजनक था, क्योंकि हमने इस परियोजना में अपना दिल लगा दिया था। मुझे उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी और दर्शक इस गाने को भरपूर प्यार देंगे।”
एम एम कीरावणी-तीशा निगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीशा निगम को हिंदी फिल्म जगत में अधिकतर लोग नीतिका के नाम से ही जानते रहे हैं। फिल्मों में पार्श्वगायन के लिए वह बीते कई साल से मेहनत कर रही हैं। उनकी गायकी के सफर की शुरुआत संगीतकार एम एम कीरावणी के साथ साल 2008 में रिलीज साउथ फिल्म ‘गुंडे झल्लूमंडी’ से हुई और उसके अगले ही साल कीरावणी ने फिल्म ‘मगधीरा’ में जब उनसे ‘धीरा धीरा’ गाना गवाया तो लोगों ने उनकी आवाज की खूब तारीफ की। इस गाने के लिए तीशा ने तमाम पुरस्कार भी जीते हैं।
तीशा ने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में उन्हें खास मौका मिल चुका है। अभिनेता आमिर खान को बचपन से अपना क्रश बताने वाली तीशा का जन्म सोनू निगम के परिवार के मुंबई शिफ्ट होने के बाद साल 1991 में हुआ। गजल गायक तलत अजीज के साथ उनका गाया साल 2017 का गाना ‘मेरी दुआ है’ काफी लोकप्रिय रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।