अपनी कंपनी की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में बायोपिक के बाजीगर का खिताब पाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली की अगली बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज डेट का एलान हो गया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर बनी इस फिल्म में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी ने शीर्षक भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल 19 जनवरी को रिलीज होगी।
Main Atal Hoon: आ गई ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज तारीख, ‘बंदा’ से धूम मचाने वाले भानुशाली स्टूडियोज की अगली फिल्म
इस साल के फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों की फिल्म कैटेगरी में सबसे ज्यादा पांच पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्माता विनोद भानुशाली ने अटल बिहारी वाजपेयी पर फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। उनका ये भी निश्चय शुरू से था कि अगर ये फिल्म पंकज त्रिपाठी नहीं करेंगे तो वह यह फिल्म बनाएंगे ही नहीं। अटल बिहारी वाजपेयी के परिजनों से मुलाकात से लेकर उनके तमाम अभिन्न मित्रों, शुभचिंतकों और अनुयायियों से मिलने के बाद विनोद ने ये फिल्म बनाई है और इस फिल्म से पंकज त्रिपाठी की एक खास तस्वीर भी उन्होंने सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के साथ साझा की है।
फिल्म से पंकज त्रिपाठी की पहली छवि बाहर आने के बाद से ही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ चर्चा में रही है। इस फिल्म को चर्चित फिल्म निर्देशक रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता विनोद भानुशाली की पिछली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ राजस्थान के वकील पी सी सोलंकी के जीवन की उस घटना पर आधारित थी, जिसमें उन्होंने आसाराम बापू को अदालत से सजा दिलाई थी।
फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ने रविवार की रात मुंबई में हुए ओटीटी फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (विनोद भानुशाली), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (अपूर्व सिंह कर्की), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मनोज बाजपेयी), सर्वश्रेष्ठ कहानी (दीपक किंगरानी) और सर्वश्रेष्ठ संवाद (दीपक किंगरानी) के लिए पुरस्कार जीते। इन पुरस्कारों को जीतने के बाद फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्माता विनोद भानुशाली अब अपनी अगली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की तैयारियों में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक भानुशाली स्टूडियोज के पास बायोपिक फिल्मों की एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें से शेर सिंह राणा की बायोपिक का कंपनी एलान भी कर चुकी है। इसके अलावा कम से कम चार और बायोपिक पर भानुशाली स्टूडियोज की क्रिएटिव टीम काम कर रही है। बायोपिक के बाजीगर कहलाए विनोद भानुशाली की मंशा बड़े परदे पर ऐसी कहानियां कहने की है, जिनके बारे में भारतीय मीडिया में कम ही लिख गया लेकिन जो इंसानी साहस और हौसले की अदम्य कहानियां हैं।
Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दर्शकों के लिए नहीं रखे गए इंटरवल, लिस्ट में राजेश खन्ना की मूवी भी शामिल
